9.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यकश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, हमले में दो...

कश्मीर में दो जगहों पर आतंकियों ने फेंके ग्रेनेड, हमले में दो घायल

Published on

श्रीनगर

स्‍वतंत्रता दिवस पर जम्मू-कश्मीर में एक घंटे के अंदर दो आतंकी वारदात सामने आई है। इसमें एक बडगाम जिले के चदूरा में अल्पसंख्यक बस्ती में हुआ। यहां आतंकवादियों के ग्रेनेड हमले में एक नागरिक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए श्रीनगर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, दूसरा हमला घंटे भर के अंदर श्रीनगर में हुआ। यहां आतंकवादियों ने पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड फेंका। इसमें एक पुलिस कर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी की गई है। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार शाम बडगाम जिले के गोपालपोरा गांव में आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंका। इस विस्फोट में गोपालपोरा निवासी अनिल कुमार का पुत्र करण सिंह नामक एक नागरिक घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत स्थिर बताई है।

श्रीनगर पुलिस कंट्रोल रूम पर हमला
एक पुलिस प्रवक्ता ने ट्वीट करके बताया क‍ि आतंकवादियों ने कश्मीर के पुलिस कंट्रोल रूम पर ग्रेनेड फेंका, जिससे एक पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हो गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई।

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...