11.5 C
London
Wednesday, February 11, 2026
Homeराज्यबेरोजगारी इफेक्ट - ठाणे के इंजीनियर ने पाकिस्तान को लीक की 14...

बेरोजगारी इफेक्ट – ठाणे के इंजीनियर ने पाकिस्तान को लीक की 14 युद्धपोतों और शिप की जानकारी, हनी ट्रैप में फंसकर किया देश का सौदा

Published on

ठाणे :

एटीएस की ओर से ठाणे के कलवा से गिरफ्तार इंजिनियर रवि वर्मा पर पाकिस्तान के लिए गंभीर खुफिया जानकारी मुहैया कराने के आरोप लगे हैं। उसके 2024 से सोशल मीडिया के कथित पायल शर्मा और isprit नामक प्रोफाइल के संपर्क में आने की बात का पता चला है। एटीएस सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा वह आकृति, प्रीति कुमारी, सिंघल कुमार इत्यादि फर्जी फेसबुक प्रोफाइल के टच में था।बताया गया है कि एक तरह से रवि हनी ट्रैप में था और नौसेना से संबंधित जानकारी उक्त प्रोफाइल पर देता था। सूत्रों के मुताबिक रवि ने नौसेना के करीब 14 युद्ध पोतों और शिप की जानकारी दी थी।

डॉकयार्ड में था आनाजाना
रवि निजी कंपनी में कार्यरत था, जो कि डिफेंस में ठेके पर काम करती है। रवि का डॉकयार्ड में नौसेना क्षेत्र में आना-जाना लगा रहता था, जिससे उसे आसानी से सब जानकारी मिलती थी और वह उसे आगे बढ़ा देता था। एटीएस रवि से पूछताछ कर अधिक से अधिक जानकारी निकालने की कोशिश में लगी है।

रवि की मां रेखा वर्मा ने बेटे को बताया निर्दोष
रेखा वर्मा ने अपने बेटे को निर्दोष बताया है। मीडिया से बात करते हुए रेखा वर्मा ने कहा है कि उनके बेटे ने कुछ नहीं किया है। उसे फंसाया गया है। उसने कहा था कि वह फेसबुक बंद करने जा रहा है। वह निर्दोष है। पुलिस को उसे छोड़ देना चाहिए। रेखा वर्मा ने कहा, ‘जब से पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है, तब से उन्होंने अपने बेटे से बात नहीं की है रेखा का कहना है कि रवि ने उनसे सिर्फ इतना कहा था कि मां, मैं फेसबुक बंद कर दूंगा रेखा ने बताया पहले तो पुलिस पासपोर्ट का हवाला देकर उसे ले गई। लेकिन बाद में जब उन्हें पता चला कि आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने उसे हिरासत में ले लिया है, तो उन्हें डर लगने लगा। रेखा का बार बार कहना है कि उनके बेटे ने कुछ नहीं किया है। वह निर्दोष है।’

नौसेना के प्रतिबंधित क्षेत्र के बारे में जानकारी देने का आरोप
मुंबई में नौसेना के प्रतिबंधित क्षेत्र के बारे में पाकिस्तान को महत्वपूर्ण जानकारी देने के आरोप में रवि को गिरफ्तार किया गया है। संदेह है कि रवि को सोशल मीडिया पर एक युवती के प्रोफाइल के जरिए पाकिस्तानी जासूसों ने जाल में फंसाया नेवी में कार्यरत रवि ड्यूटी के लिए मुंबई नौसेना डॉकयार्ड जाता था। इसलिए उसके पास डॉक की जानकारी और नक्शे थे, जिसे उस पर पाकिस्तानी जासूसों को देने का आरोप है।

रवि की मां का कहना है कि पुलिस सुबह से शाम तक बेटे का बयान दर्ज कर रही थी, लेकिन उन्हें नहीं बताया गया था कि किस तरह की पूछताछ हो रही है। रेखा वर्मा ने कहा कि जब से पुलिस रवि को ले गई थी, उसके बाद से उन्होंने उसे सीधे कोर्ट में देखा। उसे हथकड़ी लगी हुई थी। वह वहां बेटे से मिलना चाहती थी, लेकिन पुलिस ने उससे मिलने नहीं दिया। रवि एटीएस की हिरासत में है।

Latest articles

उर्वशी और अनुश्री ने गायकी से समाँ बाँधा.

भोपाल की युवा गायिका अनुश्री संगमनेकर ने मन मोह लेने वाले गायन से जो...

भाजपा भोपाल जिला कार्यकारिणी का गठन, 37 पदाधिकारियों की घोषणा

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत जी खंडेलवाल की सहमति से...

भौतिक और सामाजिक विकास का संतुलन है बजट : राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर — ओरिएंटल कॉलेज भोपाल में विकसित भारत बजट पर युवा संवाद

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

More like this

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...

पटना-इंदौर एक्सप्रेस में कछुओं की तस्करी

भोपाल रेल से प्रतिबंधित वन्यजीवों की तस्करी के एक गंभीर मामले में आरपीएफ ने पटना-इंदौर...