15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यरणथंभौर टाइगर हमले में बच्चे की मौत के मामले ने पकड़ा तूल,...

रणथंभौर टाइगर हमले में बच्चे की मौत के मामले ने पकड़ा तूल, अस्थियों के साथ जानें क्यों प्रदर्शन में जुटा परिवार

Published on

सवाई माधोपुर

रणथंभोर नेशनल पार्क स्थित त्रिनेत्र गणेश मंदिर मार्ग पर विगत 16 अप्रैल को टाइगर हमले में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। इस मामले में अब जनाक्रोश सड़क पर आ गया है। जिला मुख्यालय के महावीर पार्क में आज सर्व समाज के लोग घटना को लेकर एकजुट हुए । इस दौरान श्रद्धांजलि सभा का आगोजन कर मृतक को श्रद्धांजली अर्पित की गई । इसके बाद सर्व समाज के आक्रोशित लोग जुलूस के रूप में महावीर पार्क से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। वन विभाग के खिलाफ सर्व समाज के लोगों ने जमकर नारेबाजी की। इस अवसर पर मासूम मृतक बच्चे के परिजन भी हाथों में अस्थि कलश लेकर आंदोलन में शामिल हुए ।

मुआवजे की रखी गई मांग
लोगों का कहना है कि मृतक के परिवार को आर्थिक मुआवजे के रूप में आज तक कुछ भी नहीं मिला। सरकार ने भले ही मुख्यमंत्री सहायता कोष से या वन विभाग से मुआवजा देने की घोषणाएं की हो लेकिन उन तक एक ढेला भी नहीं पहुंचा। उन्होंने कहा कि मृतक परिवार के आश्रितों को 50 लाख रुपए की मुआवजा राशि प्रदान की जाए तथा परिवार जनों में से एक को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। ऐसा नहीं करने पर आंदोलन को और अधिक उग्र किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

24 अप्रैल तक मंदिर मार्ग बंद
टाइगर की ओर से बच्चे पर हमला किए जाने की घटना के बाद यहां मंदिर मार्ग बंद है। मिली जानकारी के अनुसार प्रसिद्ध त्रिनेत्र गणेश मंदिर जाने वाला मार्ग अब 24 अप्रैल तक बंद रहेगा। यह निर्णय 16 अप्रैल को हुई हृदयविदारक घटना के मद्देनज़र लिया गया है, जब एक बाघ के हमले में 7 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई थी।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...