11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्यदरवाजे पर बेटों का शव, अंदर फंदे पर लटका पति... खौफनाक मंजर...

दरवाजे पर बेटों का शव, अंदर फंदे पर लटका पति… खौफनाक मंजर देख पत्नी बेहोश

Published on

जोधपुर ,

राजस्थान के जोधपुर में एक शख्स ने अपने दो मासूम बच्चों की गला घोंटकर हत्या कर दी फिर खुद भी फांसी के फांदे से लटकर अपनी जान दे दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. वारदात के समय घर पर कोई नहीं थी. तीनों के शवों को जोधपुर में शव जोधपुर एम्स में रखा गया है. इस घटना के बाद से गांव में मातम पसरा हुआ है.

थाना अधिकारी मनोज कुमार परिहार ने बताया कि रूपाराम पटेल और उसके दोनों बेटों के शव रात कमरे में मिले. मृतक की पत्नी ने पुलिस को बताया कि जब वो घर आई तो उसने देखा कि उसके दोनों बेटों के शव कमरे के दरवाजे के पास पड़े थे. कुछ दूरी पर पशुओं के लिए बनाए कमरे में उनका पति फांसी से लटका हुआ था. इस दर्दनाक मंजर को देखकर उसके पैरों तले जमीन खिसक गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी. जिसने सुनकर आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए. फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई.

पुलिस को जांच के दौरान पता चला कि रूपाराम पटेल खेती का काम करता था. खुदकुशी वाले दिन वो अपनी पत्नी के साथ खेत में काम करने गया हुआ था. लेकिन पत्नी से पहले ही घर आ गया था. पहले उसने दोनों बेटों को मारा फिर खुद फांसी के फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली. बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते उसने यह कदम उठाया. पोस्टमार्टम के बाद तीनों के शवों परिजनों को सौंप दिए जाएंगे. पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...