6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeराज्यमदरसे से लौट रही थी लड़की, रास्ते में कार वालों ने… सोशल...

मदरसे से लौट रही थी लड़की, रास्ते में कार वालों ने… सोशल मीडिया पर बवाल; 4 घंटे बाद सामने आया ‘दादी प्लान’

Published on

राजसमंद

राजस्थान के राजसमंद क्षेत्र के कांकरोली क्षेत्र में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। मदरसे से लौटने वाली एक छात्रा ने कहा कि दो युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया। अपहरण करने वाले कार लेकर आए थे। लड़की का मुंह दबाकर उसे कार में पटकने की कोशिश की गई लेकिन कुछ राहगीरों की आहट सुनकर अपहरणकर्ता भाग गए। जैसे ही यह खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर आग की तरफ फेल गई। लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन के साथ सरकार पर सवाल उठाने लगे।

सोशल मीडिया पर खबर फैली को मचा हड़कंप
मुस्लिम समुदाय की बालिका के अपहरण के प्रयास की खबर सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हुई। इस खबर के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी भी मौके की ओर दौड़ पड़े। कांकरोली थाना पुलिस ने रात में ही कई प्रतिष्ठान खुलवाए और सीसीटीवी फुटेज की रिकॉर्डिंग खंगाली। यह मामला संतोषी नगर के पास स्थित आजाद नगर का है। जहां रहने वाली 12 वर्षीय बालिका ने अपने परिजनों को अपहरण के प्रयास की जानकारी दी थी। उसने कहा कि जब वह मदरसे से वापस लौट रही थी। तब लगभग साढ़े तीन बजे दो युवकों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया।

चार घंटे की मशक्कत के बाद सामने आई ये सच्चाई
कांकरोली पुलिस को शाम के समय इस घटना की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी हंसा राम चौधरी पीड़ित किशोरी के घर पहुंचे। साथ में पुलिस थाने का जाब्ता भी था जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थी। शुरुआती पूछताछ में किशोरी ने अपहरण की कहानी सुनाई। ऐसे में पुलिस की एक टीम घटनास्थल की ओर रवाना हुई। दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। उधर पुलिस की एक टीम किशोरी से बात करती रही। महिला कांस्टेबल ने बालिका को विश्वास में लेकर मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की तो बालिका ने ऐसी कोई घटना नहीं होने की बात कही। उसने कहा कि उसने मजाक करते हुए एक झूठ बोला था। बाद में मामला बढ़ा तो उस झूठ को छुपाने के लिए बार बार झूठ बोलना पड़ा।

दादी को डराने के लिए किया था मजाक
किशोरी के अपहरण कांड की सच्चाई जानकर पुलिस ने बड़ी राहत की सांस ली। करीब चार घंटे की परेड के बाद इस घटना की सच्चाई सामने आई। कांकरोली थाना प्रभारी हंसा राम चौधरी ने कहा कि बालिका के अपहरण के प्रयास का यह मामला झूठा निकला है। दरअसल, किशोरी ने अपनी दादी को डराने के लिए मजाक-मजाक में अपहरण के प्रयास की बात कही। इसके बाद यह बात घर परिवार के सदस्यों में फेलते हुए सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बाद में किशोरी भी डर गई। अपने झूठ को छुपाने के लिए वह बार बार झूठ बोलती रही। मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ के बाद सच्चाई सामने आ गई। पुलिस का कहना है कि इस झूठी खबर को सोशल मीडिया पर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this

सीएम विष्णु देव साय ने किया “बिरहोर जननायक” पुस्तक का विमोचन

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को राजधानी रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय...

कृषि क्षेत्र के सशक्त इकोसिस्टम के लिए प्रतिबद्ध सरकार: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट' (ग्राम 2026) के कर्टेन रेज़र...

पीएम मोदी 21 अप्रैल को करेंगे बालोतरा का दौरा, देश के पहले इंटीग्रेटेड रिफाइनरी सह पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स का होगा शुभारंभ

जयपुर/बालोतरा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 21 अप्रैल को प्रस्तावित अपनी बालोतरा यात्रा के दौरान...