5.9 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्य500 रुपये की शर्त को लेकर काट दिया सिर, फिर कटा सिर...

500 रुपये की शर्त को लेकर काट दिया सिर, फिर कटा सिर लेकर पहुंचा थाने

Published on

सोनितपुर

असम के सोनितपुर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर एक फुटबॉल मैच पर दांव लगाने को लेकर अपने साथी ग्रामीण का सिर काट दिया। सिर काटने के बाद वह कटा हुआ सिर लेकर स्थानीय पुलिस थाने में घुस गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबाल मैच खत्म होने के बाद हुई।

अधिकारी ने कहा कि तुनीराम माद्री एक टीम का समर्थन कर रहा था, जबकि हेमराम दूसरी टीम का प्रशंसक था। उन्होंने कहा कि दोनों ने शर्त लगाई कि जिसकी टीम हारेगी उसे दूसरे को 500 रुपये देने होंगे। उन्होंने कहा कि राम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने पैसे नहीं दिए।

पुलिस के अनुसार, राम पैसे की मांग करता रहा और माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला तथा उसका सिर काट दिया। अधिकारी ने बताया कि सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने पहुंचा, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

Latest articles

भारी उद्योग मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी का भेल हरिद्वार दौरा

केंद्रीय भारी उद्योग एवं इस्पात मंत्री H. D. Kumaraswamy के Bharat Heavy Electricals Limited...

BHEL को Adani Power से 11 हजार करोड़ तक के बड़े ऑर्डर, रक्षा क्षेत्र में भी बढ़ी मजबूती

देश की इंजीनियरिंग कंपनी Bharat Heavy Electricals Limited (BHEL) से जुड़ी खबरों में बड़े...

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...