18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यगुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की...

गुजरात के अहमदाबाद में निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरी, 7 लोगों की मौत

Published on

अहमदाबाद

गुजरात में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट गिर गई है। इस हादसे में 7 लोगों के मौत की खबर सामने आ रही हैै। हादसा अहमदाबाद में हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां एक निर्माणाधीन बिल्डिंग की लिफ्ट अचानक गिर पड़ी। जिस वक्त लिफ्ट गिरी उस वक्त वहां 8 लोग खड़े थे। इनमें से 7 लोगों की मौत हो गई है। एक युवक घायल है जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

निर्मणाधीन बिल्डिंग की यह लिफ्ट टूट कर कैसे गिरी? अभी इसके बारे में विशेष जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद वहां अफरातफरी की स्थिति हो गई। 7 लोगों के मौत की खबर है और एक व्यक्ति जो इस हादसे में घायल हुआ है उसका इलाज जारी है।

घटना को लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अहमदाबाद में विश्वविद्यालय के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां अचानक सातवीं मंजिल से लिफ्ट टूट गई, जिसमें 7 मजदूरों की मौत हो गई और 1 की हालत गंभीर है। हादसा उस वक्त हुआ जब एस्पायर-2 नाम के भवन का निर्माण कार्य चल रहा था।

चीफ फायर ऑफिसर, जयेश खाडिया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि अहमदाबाद में लिफ्ट गिरने की घटना में 7 मजदूरों की मौत हो गई है। न्यूज चैनलों पर घटना की कुछ तस्वीरें दिखाई गई हैं। इसमें नजर आ रहा है कि मृतकों के शव को घटनास्थल से ले जाया जा रहा है। वहां कुछ लोग राहत कार्य करते नजर आ रहे हैं। इधर इस हादसे के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...