10.5 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeराज्य15 अगस्त को जो अधिकारी हुआ सम्मानित, आज वही रिश्वत लेते गिरफ्तार

15 अगस्त को जो अधिकारी हुआ सम्मानित, आज वही रिश्वत लेते गिरफ्तार

Published on

बाड़मेर,

10 दिन पहले यानी 15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री, कलेक्टर, एसपी ने सराहनीय कार्यों के लिए जिस जिला शिक्षा अधिकारी को सम्मानित किया था और आज उसी अधिकारी को एसीबी ने 50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा है. कमाल की बात है कि जिला शिक्षा अधिकारी का 5 दिन बाद ही रिटायरमेंट था, लेकिन उससे पहले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़े गए.

दरअसल, सस्पेंड हुए स्कूल के टीचर बाबूलाल ने एसीबी जैसलमेर में शिकायत दी कि मेरे सस्पेंड काल के दौरान सैलरी और विभागीय जांच में मदद करने के नाम पर शिक्षा अधिकारी केसर दान रत्नू 2 लाख की रिश्वत मांग रहे हैं, 24 अगस्त को शिकायत का सत्यापन करवाया गया और आज कार्यवाही करते हुए 50 हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है.

एसीबी के डीएसपी अन्नराज ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि बाड़मेर जिले के चौहटन कस्बे में स्टेशनरी की दुकान पर 50 हजार की रिश्वत दलाल जीवनदान आशु सिंह के माध्यम से लेते हुए केसर दान रत्नू को गिरफ्तार किया गया है, एक दिन बाद एक लाख रुपये की रिश्वत देने के लिए कहा था.

15 अगस्त को कैबिनेट मंत्री हेमाराम चौधरी और कलेक्टर-एसपी ने प्रारंभिक शिक्षा द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए डीईओ केसर दान रत्नू को सम्मानित किया था. 36 सालों की सरकारी सेवा के बाद इसी महीने की 31 तारीख यानी 5 दिन बाद केसर दान रत्नू का रिटायरमेंट होना था. रिटायरमेंट के लिए घर में कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी, लेकिन इसी बीच अधिकारी रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार हो गए हैं. अब विभिन्न ठिकानों पर एसीबी की टीम कार्रवाई कर रही है.

Latest articles

हाईकोर्ट ने धार भोजशाला को माना मंदिर, हिंदू पक्ष की मांग मंजूर, मुस्लिम पक्ष फैसले के विरोध में जाएगा सुप्रीम कोर्ट

धार। भोजशाला मंदिर-कमाल मौला मस्जिद विवाद मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है।...

पेट्रोल-डीजल ₹3-3 महंगे हुए, नई कीमतें लागू, सीएनजी भी हुई महंगी

नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। दिल्ली...

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

More like this

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...