18.1 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeराज्यअटारी बॉर्डर पर दिखा जुदाई का दर्द, मेरठ की सना ने मजबूरी...

अटारी बॉर्डर पर दिखा जुदाई का दर्द, मेरठ की सना ने मजबूरी में बच्चों को भेजा पाकिस्तान, फूट-फूटकर रोई मां

Published on

मेरठ

उत्तर प्रदेश के मेरठ की रहने वाली सना ने मजबूरी में अपने तीन साल के बेटे मुस्तफा और एक साल की बेटी महानूर को पाकिस्तान रवाना किया। अटारी बॉर्डर पर सोमवार को सना अपने बच्चों को पाकिस्तानी नागरिकता के चलते पति डॉ. बिलाल को सौंप दिए। रोते हुए सना बोली “सरकार मां और बच्चों को क्यों जुदा कर रही है? मेरा क्या कसूर है?” मुझे बच्चो से क्यों जुदा किया जा रहा है।

सना भारतीय नागरिक हैं, जबकि उनके दोनों बच्चों के पास पाकिस्तान की नागरिकता है। बच्चों को 45 दिन के वीजा पर भारत लाया गया था, लेकिन 22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द कर दिए और उन्हें देश छोड़ने का आदेश दिया। सना को नागरिकता न होने के कारण पाकिस्तान जाने की इजाजत नहीं मिली, लेकिन बच्चों को वापस भेजना जरूरी था।

बॉर्डर पर एक दूसरे तो देखते रहे दोनों
शाम करीब साढ़े चार बजे अटारी बॉर्डर पर सना ने अपने बच्चों को गोद में लेकर आखिरी बार चूमा, बेटे मुस्तफा का हाथ थामे हुए वह देर तक रोती रहीं। जैसे ही भारतीय सेना ने बच्चों को लेकर उन्हें सीमा पार भेजा, सना बुरी तरह टूट गई। सीमा पार उनके पति बिलाल बच्चों को लेने पहुंचे थे। बेटे ने पिता को गले लगते ही रोना शुरू कर दिया। बेटी को गोद में लेते हुए बिलाल की भी आंखें नम हो गईं। दोनों पति-पत्नी कुछ देर तक एक-दूसरे को देख चुपचाप खड़े रहे, फिर विदा हो गए।

25 अप्रैल को करी थी साथ जाने की कोशिश
सना 25 अप्रैल को भी बच्चों के साथ बॉर्डर पहुंचीं थीं, लेकिन तब उन्होंने उन्हें अकेले भेजने से इनकार कर दिया। उनके पास पाकिस्तान की नागरिकता न होने के कारण उन्हें सीमा पार जाने की अनुमति नहीं मिली। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सना और बच्चों को अमृतसर भेज दिया, जहां वे अगले आदेश का इंतजार करती रहीं।

अब 4 साल और करना होगा इंतजार
सना ने बताया कि पाकिस्तान में शादी के 9 साल बाद ही वहां की नागरिकता मिलती है। उनकी शादी को अभी सिर्फ 5 साल हुए हैं, यानी नागरिकता पाने के लिए उन्हें 4 साल और इंतजार करना होगा। सना की शादी 2020 में कराची के रहने वाले डॉक्टर बिलाल से हुई थी। वे 40 दिन के वीजा पर अपने मायके, मेरठ के घोसियान मोहल्ले में, एक पारिवारिक शादी में शामिल होने आई थीं।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

2027 चुनाव में भगवंत मान होंगे आप का सीएम चेहरा, बठिंडा में केजरीवाल ने किया ऐलान

बठिंडा। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने पंजाब विधानसभा चुनाव 2027...