10.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यजिसे सैफ अली खान का हमलावर समझ किया था गिरफ्तार, उसे खुद...

जिसे सैफ अली खान का हमलावर समझ किया था गिरफ्तार, उसे खुद स्टेशन छोड़ने गई पुलिस, युवक ने बताया क्या है सच

Published on

दुर्ग:

बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर जानलेवा हमले मामले में दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किए गए संदिग्ध को रिहा कर दिया गया है। शनिवार रात भर मुंबई पुलिस ने उससे पूछताछ की। उसके बाद रविवार को उसे छोड़ दिया गया। पुलिस की टीम खुद उसे अपनी गाड़ी में बैठाकर रेलवे स्टेशन लेकर गई। वहीं, संदिग्ध युवक ने कहा कि इस केस में उसका कुछ नहीं है। मैं कहीं भाग नहीं रहा था मेरा यहां घर है।

क्या कहा युवक ने
मीडिया से चर्चा करते हुए संदिग्ध युवक आकाश ने कहा कि इस केस से उसका कोई संबंध नहीं है। जो फोटो भेजी गई गई थी उससे मेरी शक्ल कुछ-कुछ मिल रही थी। युवक ने कहा कि मैं कहीं भाग नहीं रहा था। यहां मेरा गांव है। पुलिस से पूछताछ में युवक ने बताया था कि वह मुबंई के कोलाबा में रहता और उसे बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर उतरना है।

पुलिस ने कहा- हमने संदेह के आधार पर पूछताछ की
मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस ने बताया कि उसने मामले में महाराष्ट्र के ठाणे से 30 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद संदिग्ध को छोड़ दिया गया। पुलिस उपनिरीक्षक प्रदीप फुडे ने कहा, ‘हम पूछताछ के लिए किसी को भी हिरासत में ले सकते हैं। हम इस बात पर जोर दे रहे थे कि वह सिर्फ एक संदिग्ध है। हमारी ओर से कोई गलती नहीं हुई है। हमने मीडिया से कहा था कि हम प्रामाणिक विवरण बताएंगे, लेकिन कुछ ने आगे बढ़कर उसे आरोपी घोषित कर दिया था।’’

जहां जाना होगा वह जाएगा
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हम उसे रेलवे स्टेशन छोड़ देंगे। उसके बाद इसे जहां जाना होगा जाएगा। वहीं, युवक ने कहा कि जो फोटो भेजी गई थी उस फोटो से मेरी शक्ल मिल रही थी मैरा इस केस से कोई संबंध नहीं है। मैं भाग नहीं रहा था मेरा यहां गांव है।

शनिवार को किया था गिरफ्तार
शनिवार दोपहर दुर्ग स्टेशन पर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस से कोलकाता के शालीमार के बीच चलने वाली ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस से युवक को हिरासत में लिया गया था। वह व्यक्ति सिर्फ एक संदिग्ध था और पूछताछ के बाद उसे छोड़ दिया गया है। उसे रात भर दुर्ग स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की चौकी में रखा गया था।

क्या कहा मुंबई पुलिस ने
आरपीएफ अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि मुंबई पुलिस द्वारा उस व्यक्ति की तस्वीर भेजे जाने के बाद उसे हिरासत में लिया गया था। फुडे के नेतृत्व में मुंबई पुलिस की एक टीम हिरासत में लिए गये व्यक्ति से पूछताछ करने के लिए शनिवार रात यहां पहुंची थी। मुंबई पुलिस ने रविवार को कहा कि उसने कथित हमलावर बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद शरीफुल इस्लाम शहजाद को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने अवैध रूप से भारत में प्रवेश किया था और अपना नाम बदल लिया था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this