2.8 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यमौजूदा नेतृत्व में कांग्रेस का उद्धार संभव नहीं... गुलाम नबी आजाद के...

मौजूदा नेतृत्व में कांग्रेस का उद्धार संभव नहीं… गुलाम नबी आजाद के इस्‍तीफे पर बोले अमरिंदर सिंह

Published on

चंडीगढ़

कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद राजनीत‍िक सरगर्मी तेज हो गई है। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने शुक्रवार को कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा नेतृत्व में पार्टी का उद्धार संभव नहीं है। उनका यह बयान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद के पार्टी छोड़ने के बाद आया है। अमरिंदर सिंह ने भी मुख्यमंत्री के पद से अचानक हटने के बाद पिछले साल कांग्रेस छोड़ दी थी और अपनी नयी पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस बनाई थी। सिंह ने एक बयान में कहा क‍ि जब आप गुलाम नबी आजाद जैसे नेताओं को नहीं रोक सकते, जिन्होंने अपना पूरा जीवन पार्टी के साथ बिता दिया तो आपके तौर-तरीकों और अपने वरिष्ठ और अनुभवी नेताओं के साथ बर्ताव करने के तरीके में कुछ तो गड़बड़ है।

कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दावा किया है कि पार्टी ने आजाद को काफी कुछ दिया है, इस पर अमरिंदर सिंह ने कहा कि यह एक पारस्परिक प्रक्रिया है। उन्होंने कहा क‍ि पार्टी नेताओं के खून-पसीने और कड़ी मेहनत से बनती है। यह किसी एक व्यक्ति की मेहनत का फल नहीं हो सकती। इस साहसिक फैसले के लिए आजाद को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि एक विवेकशील और ईमानदार नेता सिद्धांतों और गरिमा से समझौता नहीं कर सकता है।

‘वरिष्ठ नेताओं को कांग्रेस छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा’
अमर‍िंदर स‍िंह ने कहा क‍ि यह निहित स्वार्थों वाले कुछ खास लोगों का विशेष समूह है, जिसने दुर्गन्ध फैलाना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर कई सारे तूफानों का सामना करने वाले और पार्टी के साथ खड़े रहे वरिष्ठ नेताओं को पार्टी छोड़ने पर मजबूर किया जा रहा है।

आजाद के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के कथित दुर्भावनापूर्ण बयानों की निंदा
अमरिंदर सिंह ने आजाद के खिलाफ कांग्रेस नेताओं के कथित दुर्भावनापूर्ण बयानों की निंदा की। उन्होंने कहा क‍ि उनके खिलाफ निराधार आरोप लगाने के बजाय आपको आत्मावलोकन करना चाहिए कि पार्टी छोड़ने का यह सिलसिला रुक क्यों नहीं रहा है।

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...