10.1 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यसंजय राउत ने जिस स्कूल में पढ़ाई की है उसे कांग्रेस ने...

संजय राउत ने जिस स्कूल में पढ़ाई की है उसे कांग्रेस ने बनवाया था…उद्धव ठाकरे के करीबी पर भड़के नाना पटोले

Published on

मुंबई:

2024 लोकसभा चुनावों के एग्जिट पोल में महाविकास आघाड़ी (MVA) को फायदा मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है, लेकिन इस सब के बीच महाराष्ट्र में शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत और महाराष्ट्र कांग्रेस के चीफ नाना पटोले तीखी जुबानी जंग सामने आई है। एग्जिट पोल के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए संजय राउत ने कहा था कि पश्चिम महाराष्ट्र में क्या नतीजे हैं? कौन निर्दलीय जीत रहा है? इस बार मैं बाद में बात करूंगा। मैं सबकुछ कहूंगा। हम यहां चालकी करने के लिए नहीं बैठे हैं। राउत का इशारा सांगली सीट की ओर था। इस सीट पर शिवसेना यूबीटी नेता चंद्रहार पाटिल के विशाल पाटिल के हाथों हारने की अनुमान सामने आया है। संभावना जताई गई कि विशाल पाटिल सांगली से जीत सकते हैं। या फिर वह चंद्रहार पाटिल की हार का कारण बन सकते हैं।

सांगली सीट को लेकर फिर ठनी!
विशाल पाटिल कांग्रेस की तरफ से इस सीट से लोकसभा टिकट के प्रबल दावेदार थे, जब महाविकास आघाड़ी में यह सीट शिवसेना यूबीटी के पास चली गई तो विशाल पाटिल निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर गए थे। कुछ एग्जिट पोल में उनकी जीत की संभावना व्यक्त की गई है। राउत की टिप्पणी पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने कड़ा तंज कसा है। पटोले राउत की प्रतिक्रिया के बारे में पूछा जाने पर कहा कि मैं संजय राउत के बयान के बारे में ज्यादा बात नहीं करूंगा। संजय राउत ने जिस स्कूल में पढ़ाई की, उसे कांग्रेस ने बनवाया था। उनके गांव में पीने का पानी, अस्पताल, जहां उन्होंने बच्चे को जन्म दिया वह अस्पताल कांग्रेस ने बनवाया था। बाबा साहब अंबेडकर के संविधान को संरक्षित करने का काम भी कांग्रेस ने किया है। तो मैं उन पर प्रतिक्रिया क्यों दूं। पटोले ने यह भी कहा कि संजय राऊत विद्वान हैं। वह कल ही लंदन से आये हैं। इसलिए मुझे नहीं पता कि वहां से क्या सिखाया गया है।

एग्जिट पोल में है जीत का अनुमान
टीवी 9 -पोलस्ट्रैट ने अपने एग्जिट पोल में साफ कहा है कि सांगली से विशाल पाटिल जीत दर्ज कर सकते हैं। महाराष्ट्र की इसी इकलौती सीट पर निर्दलीय की जीत का अनुमान व्यक्त किया गया है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी का प्रयोग सफल होता दिख रहा है, क्योंकि महागठबंधन को सिर्फ 22 सीटें ही मिलने की संभावना है। महाविकास अघाड़ी को 25 सीटें मिलने की संभावना है। सांगली लोकसभा क्षेत्र की सीट को लेकर महाविकास आघाड़ी में चुनाव की शुरुआत से ही विवाद चल रहा था। इस सीट पर शुरू से ही ठाकरे गुट और कांग्रेस का दावा रहा है। अब नतीजा आने से पहले दोनों पार्टियों में तल्खी सामने आई है। पिछली बार इस सीट से बीजेपी के संजय पाटिल जीते थे। वह इस बार त्रिशंकु लड़ाई में फंसे हुए हैं। वे 2009 से जीतते आ रहे हैं।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...