7.9 C
London
Thursday, March 19, 2026
Homeराज्यथानेदार साहब अंडरवियर-टॉयलेट तक धुलवाते हैं, काम छोड़ने पर दी धमकी, बुजुर्ग...

थानेदार साहब अंडरवियर-टॉयलेट तक धुलवाते हैं, काम छोड़ने पर दी धमकी, बुजुर्ग ने कानपुर CP से रोते हुए की शिकायत

Published on

कानपुर

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कानपुर में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग पुलिस कमिश्नर के सामने हाथ जोड़कर फफक कर रोने लगा। रोते हुए बोला साहब संचेडी थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट ने खाना बनाने और वर्दी धुलने की बात कह कर नौकरी में रखा था, लेकिन थानेदार मुझे झाड़ू-पोछा, जूता पॉलिस के साथ ही जबरन अंडरवियर और टॉयलेट धुलवाते हैं। मैंने काम छोड़ दिया तो फोनकर पर मुझे गालियां और कमर तोड़ने की धमकी दे रहे हैं। इसके साथ पुलिस कमिश्नर को एक ऑडियो भी सौंपा है। उन्होंने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर के देवगांव निवासी गया प्रसाद शनिवार को कानपुर पुलिस कमिश्नर ऑफिस पहुंचे। उन्होंने सचेंडी थाना प्रभारी दिनेश बिष्ट के खिलाफ लिखित प्रार्थना पत्र दिया है। पीड़ित का कहना है कि थाना प्रभारी ने घर में खाना बनाने और वर्दी धुलवाने के लिए 10 हजार रुपये प्रतिमाह की नौकरी में रखा था। आरोप है कि थानेदार साहब वर्दी का रौब दिखाते हैं।

थानेदार पर धमकाने का आरोप
थानेदार ने नौकरी के नाम पर झाड़ू-पोछा, जूता पॉलिसी, टॉयलेट साफ कराने से लेकर अंडर गारमेंट्स तक धुलावने का काम कराने लगे। विरोध करने पर मारपीट करने लगे। इससे आहत होकर काम छोड़ दिया, जिसके संपर्क के जरिए उनके यहां नौकरी पर लगे थे, उसे बुलाकर कॉल कराया। इसके बाद धमकी दी कि तुम्हारा बुढ़ापा खराब कर दूंगा। पीड़ित ने ऑडियो क्लिप भी तहरीर के साथ कानपुर पुलिस को दी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई
आरोप है कि मोबाइल फोन पर गाली-गलौज और अभद्रता की सारी हदों को पार करने वाले दिनेश बिष्ट हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर भी थानेदार की यह करतूत वायरल हो गई। थानेदार का कहना है कि मेरी आवाज नहीं है एडिशनल सीपी हरीश चंदर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोप सही पाए जाते हैं तो मामले में कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी नव संवत्सर और राजस्थान दिवस की शुभकामनाएं; प्रदेशभर में उत्साह का माहौल

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर, चैत्र नवरात्र स्थापना (19 मार्च) और...

नव संवत्सर प्रकृति के नवसृजन का उत्सव; युवा पीढ़ी को ‘वसुधैव कुटुंबकम्’ का बोध कराना जरूरी: राज्यमंत्री श्रीमती गौर — प्रकृति के साथ संतुलन...

भोपाल राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर ने बुधवार को गुड़ी पड़वा और हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत...

एडीजी को घर के बाहर अज्ञात बदमाशों ने दी धमकी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस के एडीजी (ट्रेनिंग) राजाबाबू सिंह के साथ उनके त्रिलंगा स्थित निवास पर...

इंदौर में बड़ा हादसा: 15 सिलेंडरों के धमाके और जाम हुए डिजिटल लॉक ने ली 8 जानें

इंदौर इंदौर के ग्रेटर बृजेश्वरी कॉलोनी में बुधवार तड़के हुए इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...