16.6 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यहाइवे पर अचानक मुड़ गया ट्रक, 3 कारों की टक्कर देखकर हो...

हाइवे पर अचानक मुड़ गया ट्रक, 3 कारों की टक्कर देखकर हो जाएंगे दंग

Published on

बंगा,

पंजाब में बंगा-फगवाड़ा के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ऐसा हादसा हुआ, जिसका वीडियो देखकर आपका दिल दहल जाएगा. इस दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई. बंगा-फगवाड़ा एनएच पर बहराम कस्बे में यह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

यह हादसा उस वक्त हुआ जब एनएच पर सभी गाड़ियां पूरी रफ्तार में चल रही थी और इसी दौरान 18 चक्के वाला एक ट्रक अचानक मुड़ गया. इससे तीन कारें अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गईं, जिसके बाद ट्रक भी पलट गया. पूरा घटनाक्रम हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया.

जिस ट्रक की वजह से यह हादसा हुआ है, उसे फिरोजपुर जिले के रहने वाले मेजर सिंह चला रहे थे. वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि बंगा साइड से ट्रक जैसे ही माहिलपुर बहराम टी पॉइंट पर पहुंचा, चालक ने तुरंत ट्रक को महिलापुर साइड की तरफ गलत तरीके से मोड़ दिया.

इस दौरान फगवाड़ा की ओर से तीन कारें आ रही थीं, जिनमें से एक कार में पति, पत्नी और उनका बेटा सवार थे. तेज रफ्तार में ट्रक से टक्कर होने के बाद गाड़ी पलट गई, जिसमें कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं दूसरी कार (पीबी 10 ईडी 6500) भी ट्रक की चपेट में आ गई और उसमें सवार मलकीत सिंह, सुखविंदर कौर और उनका बेटा परमजीत सिंह सहित अन्य घायल हो गए. तीसरी कार में मामूली टक्कर हुई और वह रॉन्ग साइड में चली गई.

दुर्घटना इतनी भीषण और दर्दनाक थी कि ट्रक में फंसी कार को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया. हादसे की सूचना मिलते ही बहराम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया. इसके बाद हादसे में मरने वाले लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजकर ट्रक में फंसी कार को बाहर निकलवाया गया.पुलिस ने इस मामले में ट्रक ड्राइवर मेजर सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 279, 304A, 427 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...