19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यबिन दुल्हन लौटी बारात, नशे ने 2 भाई समेत 6 जिंदगियां लील...

बिन दुल्हन लौटी बारात, नशे ने 2 भाई समेत 6 जिंदगियां लील लीं… कुशीनगर की घटना से सिहर जाएंगे आप

Published on

कुशीनगर

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में हुए सड़क हादसे में 6 लोगों जिंदगी खत्म हो गई। ब्रेजा कार में 8 लोग सवार होकर बारात में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पिचक गई। कार में सवार सभी लोगों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकला जा सका। इस घटना में 6 लोगों की मौत हो गई। दो को गंभीर हालत में गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस दुर्घटना का कारण शराब पीकर गाड़ी चलाना सामने आया है। शराब के नशे में कार की गति अनियंत्रित हो गई। उसे संभाल न पाने के कारण भीषण दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना ने एक नवविवाहिता के अरमानों को कुचल दिया।

देवगांव अमवा टोले में बेटी की शादी की खुशियां चारों तरफ फैली थी। परिजन खुशियां मना रहे थे। बधाई गीत गाए जा रहे थे। शादी का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान कार एक्सिडेंट में दूल्हे के दो भाइयों समेत 6 की मौत का समाचार आ गया। इस खबर ने हर किसी को सन्न कर दिया। सभी घटना की जानकारी मिलते ही अस्पतालों की तरफ भागे। पीछे दुल्हन छूट गई। नए घर जाने का उसका सपना और खुशियां शराब के नशे के कारण हुए हादसे से बिखड़ गई। हादसे को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी दुख जताया है। मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम ने अधिकारियों को घायलों के उचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

दूल्हे के दो भाई की मौत
रविवार को रामकोला थाना क्षेत्र के रामपुर चरगहां निवासी गोपाल मद्धेशिया के बेटे विकास मद्धेशिया का विवाह तय था। बारात नेबुआ नौरंगिया थाने के देवगांव अमवा टोला निवासी राजेंद्र मद्धेशिया के घर जा रही थी। गोपाल मद्धेशिया की पट्टीदारी में आने वाले ओम प्रकाश मद्धेशिया की कार से हरेंद्र और योगेश्वर दोनों सगे भाई बारात जाने के लिए तैयार थे। कार में इसी गांव के रहने वाले मुकेश, रंजीत और रिश्तेदारी में आए भीम भी सवार हो गए। ब्रेजा कार में सभी 8 लोग सवार होकर बारात के लिए निकले थे। ओम प्रकाश मद्धेशिया के कार चला रहा था।

कार सवार अभी नेबुआ नौरंगिया थाने के भुजौली शुक्ल चौराहे पर पहुंचे थे कार की रफ्तार अधिक होने के कारण कार अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे लगे पेड़ में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार की पूरी बॉडी पिचक गई। तेज आवाज सुनकर ग्रामीण पहुंचे और बाद में गैस कटर से काटकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।

6 लोगों को घोषित किया मृत
एंबुलेंस से सभी लोगों को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां 6 लोगों को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल दो लोगों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। घायलों का इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि जिस तरह से भीषण एक्सीडेंट हुआ है, उससे शराब पीकर गाड़ी चलाने की आशंका है।

दुल्हन के बिना लौटी बारात
भयावह सड़क हादसे में गांव के 6 लोगों की मौत की खबर ने हर किसी को गमगीन कर दिया। मरने वालों में दो सगे भाई हैं। एक रिश्तेदारी के युवक की मौत हुई है। मौत की खबर बारात में पहुंची तो लोग गमगीन हो गए। विवाह होने के बाद भी लड़की की विदाई नहीं हुई। एक गांव के 6 लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके के लोग शोक में डूब गए। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। इस भयावह मंजर को देख सभी की रूह कांप गई।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...