8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यभाजपा नेता के सीने को छलनी कर पूरा गैंग पहुंच गया गोवा...

भाजपा नेता के सीने को छलनी कर पूरा गैंग पहुंच गया गोवा , तीन राज्यों की पुलिस क्या कर रही थी?

Published on

भरतपुर

राजस्थान के भरतपुर जिले में हुए बहुचर्चित कृपाल सिंह जघीना हत्याकांड के पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लेकिन घटना के संबंध में जो खुलासे हुए है वो चौंकाने वाले हैं। दरअसल पता चला है कि 4 सितंबर की रात को बीजेपी नेता कृपाल सिंह की हत्या करने के बाद अपराधी सीधे गोवा पहुंच गए थे। बड़ी बात यह है कि हत्या के बाद भी उन्हें तीन राज्यों की पुलिस पकड़ने में नाकाम रही। बता दें कि राजस्थान से गोवा जाने के दौरान मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र का रूट लेना होता है। ऐसे में पुलिसिया तंत्र की नाकामी कई सवाल खड़े करती है। हालांकि अब पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार इस हत्याकांड को एक आपराधिक गैंग ने अंजाम दिया था, जिसका मुखिया कुलदीप सिंह जघीना है। अपने साथियों के साथ मिलकर उसने कृपाल सिंह की हत्या कर दी थी । कृपाल सिंह के 3 गोली लगी थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी । वारदात को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए थे ।

हत्याकांड के पांच बदमाश गिरफ्तार
गिरफ्तार हुए बदमाश कुलदीप सिंह निवासी जघीना, विश्वेन्द्र निवासी पाली, राहुल निवासी गांव जघीना, विजय पाल निवासी गांव उवार, प्रभाव निवासी जघीना है, जो हत्याकांड के मुख्य आरोपी है ।

भाजपा नेता पर की थी ताबड़तोड़ फायरिंग
विगत 4 सितंबर की रात को बदमाशों ने कृपाल सिंह की मथुरा गेट थाना इलाके में स्थित जघीना गेट पर गोलियों से भून कर हत्या कर दी थी । उस समय कृपाल सिंह अपनी कार से रेलवे स्टेशन के पास स्थित अपने घर जा रहा था ।

क्या कहना है पुलिस का
ग्रामीण सीओ(IPS) ब्रजेश उपाध्याय ने खुलासा करते हुए कहा कि 7 सितंबर को पुलिस को हत्याकांड के फरार हुए आरोपियों की लोकेशन के बारे में सूचना मिली थी । बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीम काम कर रही थी । पुलिस को सूचना मिली थी यह बदमाश गोवा के पास छुपे हुए हैं । यहां कोल्हापुर पुलिस के साथ मिलकर दबिश दी गई और बदमाशों को गिरफ्तार किया गया ।

पहली लोकेशन के आधार पर इंदौर में भी बदमाशों को पकड़ने के लिए जगह-जगह दबिश दी गई। लेकिन वहां से यह बदमाश एक दिन पहले ही गोवा की चले गए थे । वहां गैंग का सरगना कुलदीप सिंह अपने साथियों के साथ मिलकर गोवा में मौज मस्ती कर रहा था । इन बदमाशों को पकड़ने के लिए भरतपुर पुलिस ने महाराष्ट्र की कोल्हापुर पुलिस से संपर्क साधा और कोल्हापुर पुलिस के सहयोग से आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया ।

बदमाशों को लाते समय पुलिस की पलट गई कार
जब पुलिस पांचों बदमाशों को गिरफ्तार कर भरतपुर ला रही थी तभी मुरैना के पास कार पलट गई। इसमें बैठे दो पुलिसकर्मी घायल हो गए।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...