10.1 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्यशिविर में लगी थी आग, ऊपर से गुजरी ट्रेन, ऐसे टला बड़ा...

शिविर में लगी थी आग, ऊपर से गुजरी ट्रेन, ऐसे टला बड़ा हादसा… प्रत्यक्षदर्शियों ने बताई पूरी घटना

Published on

प्रयागराज:

सनातन के सबसे बड़े आयोजन महाकुंभ मेला 2025 में आगलगी की घटना ने सबको हैरान कर दिया है। आगलगी की घटना सेक्टर 19 में लोहा पुल के पास हुई। लोहा पुल प्रयागराज शहर को झूसी से जोड़ता है। इस पर ट्रेन चलती है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने दावा किया कि आगलगी की घटना से महज कुछ मिनट पहले वहां से एक ट्रेन गुजारी थी। उस समय घटनास्थल से धुआं निकल रहा था। कुछ समय के लिए ट्रेन के पुल पर रुकने की भी बात सामने आई। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

प्रत्यक्षदर्शी के दावे ने एक बड़ी घटना के टलने का संकेत दिया है। अगर ट्रेन के गुजरने में कुछ देरी होती तो जिस प्रकार की लपटें बाद में उठती दिखाई दे रही हैं, उससे ट्रेन को इससे नुकसान हो सकता था। दरअसल, सेक्टर 19 में गीता प्रेस के शिविर से आग लगने का मामला सामने आया है। प्रशासन की ओर से आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

प्रत्यक्षदर्शी ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि हमलोगों ने सामने से देखा है। शाम 4:25 बजे ऊपर पुल से ट्रेन गुजरी है। हमें इस बात की जानकारी नहीं है कि कहां से आग लगी। लेकिन, ठीक 4:30 बजे जब भयंकर धुआं निकला तो हम दौड़-दौड़ कर आए। रोड पर खड़े हुए। तीन से चार मिनट में प्रशासन पूरी आ गई। 10 मिनट के भीतर प्रशासन ने इलाके को पूरी तरह से घेर लिया। आग को काबू करने में प्रशासन का बहुत बड़ा सहयोग रहा। अगर प्रशासन ने इतनी तत्परता न दिखाई होती तो हादसा बहुत बड़ा हो सकता था।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this