8.9 C
London
Wednesday, April 1, 2026
Homeराज्यUP : ट्रक में गोमांस नहीं था, लैब जांच में हुआ खुलासा,...

UP : ट्रक में गोमांस नहीं था, लैब जांच में हुआ खुलासा, अब उपद्रवियों को ढूंढ रही अलीगढ़ पुलिस

Published on

अलीगढ़

हरदुआगंज थाना क्षेत्र में 24 मई को गोमांस ले जाने के शक में चार लोगों के साथ मारपीट की घटना हुई थी। अब लैब जांच में खुलासा हुआ है कि बरामद मीट प्रतिबंधित नहीं था। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनके खिलाफ सख्त धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। यह घटना हरदुआगंज थाना क्षेत्र के पनेठी इलाके में हुई थी।

अलीगढ़ के हरदुआगंज थाना क्षेत्र के पनेठी इलाके में 24 मई की सुबह उस वक्त हंगामा मच गया, जब स्लॉटर हाउस से मीट ले जा रहे चार लोगों के साथ कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट की गई। आरोप लगाया गया कि ये लोग प्रतिबंधित मीट यानी गोमांस ले जा रहे थे। इस हमले में घायल हुए चारों लोग एक विशेष समुदाय से थे। मारपीट करने वालों का संबंध एक हिंदूवादी संगठन से बताया गया।

मीट को जांच के लिए FSSL लैब भेजा था
घटना के बाद पुलिस ने मौके से बरामद मीट को जांच के लिए FSSL लैब भेजा था। अब इस मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। SP ग्रामीण अमृत जैन ने बताया कि लैब से जांच रिपोर्ट मिल चुकी है। जो मीट बरामद हुआ था, वह प्रतिबंधित मीट नहीं था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। पीड़ितों की तहरीर पर आरोपियों के पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Latest articles

भेल के प्रेस शॉप में ठेका मजदूर घायल

भेल कारखाने के प्रेस शॉप में एक दुर्घटना हो गई है जिसमें एक ठेका...

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका ‘आभास’ अंक-05 का विमोचन

भोपाल मानव संसाधन विभाग की ई-पत्रिका आभास के अंक-05 का विमोचन महाप्रबंधक (मानव संसाधन) ठाकुर...

एक अप्रैल से ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत

भोपाल मप्र में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत 1 अप्रैल से स्कूल चलें हम...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...