11.6 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यसंगठन में फिर होगा बदलाव, निकाय चुनाव के बाद इनकी छुट्टी करेगी...

संगठन में फिर होगा बदलाव, निकाय चुनाव के बाद इनकी छुट्टी करेगी BJP

Published on

बरेली

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने लोकसभा का चुनावी बिगुल फूंक दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी इस बार प्रदेश की सभी लोकसभा सीटें जीतेगी। निकाय चुनाव के बाद पार्टी में जिलों में संगठन का ढांचा खड़ा किया जायेगा। निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटने को कहा है।

रविवार शाम चार बजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। राहुल गांधी के महंगाई का मुद्दा उठाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेसी नेता राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी को जनता गंभीरता से नहीं लेती है। मणिपुर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक के सरकार के लगातार आलोचनाओं पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि वह संवैधानिक पद पर हैं इस वजह से उन पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा।

सीबीआई और ईडी लगातार छापा विरोधी विपक्षी नेताओं पर छापों के सवाल पर उन्होंने कहा कि छापे चेहरे देखकर नहीं किए जा रहे हैं। भाजपा का भी कोई नेता गड़बड़ी करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। तमाम विरोधी दल के लोग ईडी और सीबीआई के छापों से डरते क्यों हैं जब उन्होंने कोई गड़बड़ी नहीं की है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सीटें जीतेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के द्वारा जनहित में कराए गए कार्यों और योजनाओं के बल पर वह जनता के बीच जाएंगे।

मीरगंज से लेकर शहर तक हुआ स्वागत
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का मीरगंज के क्युरार गांव से स्वागत शुरू हुआ। इसके बाद भाजपा जिला आंवला और महानगर के सभी पदाधिकारी, जाट महासभा के पदाधिकारियों की गाड़ियों का काफिला शहर पहुंचा। इस दौरान कई जगह उनका रुक-रुक कर स्वागत किया गया। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों के साथ उन्होंने निर्मल रिसोर्ट में बैठक की।

रिसोर्ट में पार्टी पदाधिकारियों में जोश भर के प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कर्मचारी नगर बाईपास पर निर्मल रिसोर्ट में पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भोजन किया। परिचय के साथ निकाय चुनाव में की तैयारियां करने और बूथ स्तर तक उसे मजबूत कर जिताने की अपील की। पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद संतोष गंगवार मेयर उमेश गौतम क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन शर्मा, उपाध्यक्ष अभय चौहान, महानगर महामंत्री प्रतेश पांडे, सोमपाल शर्मा, नीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल सह, वीरपाल गंगवार समेत पार्टी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष को गदा भेंट किया।

पूर्व मंत्री के रामपुर गार्डन आवास पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बरेली प्रथम आगमन पर पार्टी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और पूर्व मंत्री राजेश अग्रवाल के रामपुर गार्डन स्थित नव निर्मित आवास पर पहुंचे। वहां भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने उन्हें पटका पहनाकर स्वागत किया। पुष्पगुच्छ भेंट किया। गणेश भगवान की चांदी की मूर्ति भेंट की। भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री उमेश कठेरिया, यतिन भाटिया, राकेश अग्रवाल, सुमित कठेरिया, रजत प्रताप सिंह, अभिजीत कठेरिया समेत नेताओं ने उनका स्वागत किया।

अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार में सांसद से मिले अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष इसके बाद अर्बन कोऑपरेटिव बैंक सभागार पहुंचे। वहां उन्होंने भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद संतोष गंगवार समेत बड़े नेताओं से मुलाकात की। सांसद ने भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान भाजपा नेता ललित अवस्थी, आदेश प्रताप सिंह समेत काफी लोग थे।

Latest articles

निगम के सेंट्रल वर्कशाप में लोकायुक्त का छापा, कर्मचारियों से पूछताछ, दस्तावेजों की जांच

निगम के वाहनों की मरम्मत के नाम पर फर्जी बिल बनाकर भुगतान किए जाने...

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...