20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्य'किसी की भी मुंडी पकड़कर बना दे रहे महामंडलेश्वर', ममता कुलकर्णी के...

‘किसी की भी मुंडी पकड़कर बना दे रहे महामंडलेश्वर’, ममता कुलकर्णी के संन्यास पर भड़के बाबा रामदेव

Published on

नई दिल्ली

बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनाए जाने पर योग गुरु बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी है। रामदेव ने कहा है कि एक दिन में कोई संत नहीं बन सकता है। इसके लिए वर्षों की साधना की जरूरत होती है। वहीं रील्स के जरिए कुंभ में फैलाई जा रही फूहड़ता पर भी बाबा ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा है कि इस तरह की ओछी हरकत करने वालों को समझना चाहिए कि असली कुंभ ये नहीं है कि जहां केवल इस तरह संत बना जा रहा है।

महाकुंभ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि किसी के भी नाम के आगे बाबा जोड़ देना गलत है। कुंभ के नाम पर लोगों तक पहुंचना ठीक नहीं है। किसी को भी इस तरह ओछी हरकत करने से बचना चाहिए। असली महाकुंभ ये है जहां मनुष्यता से देवत्व में, ऋषित्व में, ब्रह्मत्व में आरोहण पाया जाता है। सनातन ऐसा नहीं कि कुछ भी हरकत करते रहो। सनातन को महसूस करना, सनातन को जीना और सनातन को बढ़ाना इसका काम है। सनातन तो वह शाश्वत सत्य है जिसे झुठलाया नहीं जा सकता।

अपना पिंडदान कर चुकी हैं ममता कुलकर्णी
इसी दौरान एक सवाल के जवाब में बाबा रामदेव ने ममता कुलकर्णी को लेकर कहा कि एक अभिनेत्री महामंडलेश्वर बनी हैं, एक दिन में किसी को संतत्व नहीं हो सकता। उसके लिए सालों की साधना लगती है। हम लोगों ने 50-50 वर्षों का तप करने के बाद साधुता को पाया है। आजकल देखने को मिल रहा है कि किसी की भी मुंडी पकड़कर महामंडलेश्वर बना दिया जा रहा। ऐसा नहीं होना चाहिए।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते शुक्रवार मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री रहीं ममता कुलकर्णी प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ पहुंचीं। जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाने के साथ ही गृहस्थ जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी। जिसके बाद उनको किन्नर अखाड़ा का महामंडलेश्वर बनाया गाय। महामंडलेश्वर बनने से पहले ममता ने अपना तथा अपने पूर्वजों का पिंडदान किया और भी वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उनका महामंडलेश्वर के रूप में पट्टाभिषेक किया गया। संन्यास धारण करने के बाद उन्हें नया नाम यमाई ममता नंद गिरि दिया गया है।

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....