18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्य'यह सत्य की जीत है', बृजभूषण सिंह का POCSO वाला केस बंद...

‘यह सत्य की जीत है’, बृजभूषण सिंह का POCSO वाला केस बंद हुआ तो बेटे प्रतीक भूषण ने जताई खुशी… अच्छा है !

Published on

गोंडा:

बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह को POCSO एक्ट के मुकदमे में बड़ी राहत मिली है। दिल्‍ली की अदालत ने नाबालिग महिला पहलवान के यौन शोषण मामले में पुलिस की क्‍लोजर रिपोर्ट स्‍वीकार कर केस बंद कर दिया है। बृजभूषण सिंह के बेटे और बीजेपी सांसद प्रतीक भूषण सिंह ने इसे सत्‍य की जीत बताया है।

अपने X हैंडल पर प्रतीक भूषण सिंह ने लिखा है- ‘हमने एक झूठे और मनगढ़ंत मामले में न्यायिक विजय प्राप्त की है। प्रत्येक तथ्यहीन आरोप अब न्याय के कठघरे में धराशायी हो रहा है। यह सत्य की जीत है और यह जीत आगे भी कायम रहेगी।’

महिला पहलवान के पिता ने कहा- झूठी शिकायत की
आपको बता दें कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर एक नाबालिग महिला पहलवान ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। पुलिस ने नाबालिग पहलवान से जुड़ी शिकायत को रद्द करने की सिफारिश करते हुए कहा था कि कोई ठोस सबूत नहीं मिला। दिल्‍ली की अदालत ने पुलिस की क्‍लोजर रिपोर्ट पर मुहर लगा दी। पुलिस का कहना था कि जांच के दौरान महिला पहलवान के पिता ने दावा किया कि उसने लड़की के साथ कथित अन्याय का बदला लेने के लिए बृजभूषण के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत की थी।

दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर चला था धरना
पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण ने यौन शोषण के आरोपों से लगातार इनकार किया है। इस मुद्दे को लेकर दिल्‍ली में जंतर-मंतर पर कई दिनों तक बड़े पहलवानों ने धरना-प्रदर्शन किया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि 2024 लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने बृजभूषण सिंह का टिकट काटकर उनके बेटे प्रतीक भूषण सिंह को दे दिया था।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this