15.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeराज्यUP में हद है! मौसेरे भाई-बहन को आपस में हुआ प्यार, घर...

UP में हद है! मौसेरे भाई-बहन को आपस में हुआ प्यार, घर से भाग कर ली शादी, बदायूं के थाने में परिवार ने किया हंगामा

Published on

बदायूं:

आज-कल रिश्तो को शर्मसार करने वाले एक के बाद एक मामले सामने आ रहे है। अलीगढ़ में सास दामाद के साथ फरार हो गई तो वहीं अभी कुछ दिन पहले ही बदायूं में समधी समधन की अजब-गजब प्रेम कहानी। इसके बाद आरोप प्रत्यारोपों का दौर थमा नहीं कि एक और मामला जिले की कोतवाली बिसौली थाना क्षेत्र में सामने आया है। यहां के एक युवक को अपनी मौसेरी बहन से प्यार हो गया। इसके बाद घर से भागकर शादी कर ली।

बहन बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि युवक मौसेरा भाई पिछले करीब चार महीनों से अपनी मौसी के यहां रह रहा था। जहां इस दौरान उसने अपनी मौसेरी बहन को प्रेमजाल फंसा लिया। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों भाई-बहन फरार हो गए। फरार होने के बाद दोनों ने कथित तौर पर शादी कर ली। मामला भाई-बहन के रिश्ते से जुड़ा था, इसलिए लड़के और लड़की पक्ष के लोगों ने बिना पुलिस को सूचना दिए उनकी तलाश शुरू की। पता चला कि दोनों चंडीगढ़ में रह रहे है और फिर किसी तरह लड़के का बहनोई उन्हें मनाकर यहां ले आया।

भाई-बहन की परिवार ने दी दुहाई
घर पहुंचने पर दोनों ने दावा किया कि हम लोग एक दूसरे को पति-पत्नी के रूप में स्वीकार कर चुके है। अब सात जन्मों तक अलग नहीं होंगे। अजब प्रेम की गजब कहानी सुनकर परिजन भी सदमे में आ गए। दोनों के परिवार वालों ने कहा कि आप दोनों भाई-बहन हो ये रिश्ता नहीं हो सकता, तब विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद मामला थाने पहुंच गया।

बदनामी के डर से लौट गया परिवार
भाई बहन की प्रेम-प्रसंग का किस्सा सुनकर पुलिस भी स्तब्ध रह गई और दोनों पक्ष को आपसी सहमति से मामला रफा-दफा करने का मौका दिया। कोतवाली के बाहर घंटों चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद लड़की पक्ष ने लड़के के साथ रहने की रजामंदी दी। बिना किसी शिकायत के युवक-युवती के परिजन वापस लौट गए। वहीं मीडिया ने इस संबंधित बातचीत करनी चाहीं तो कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। हालांकि भाई-बहन की प्रेम कहानी और शादी चर्चा का विषय बन गई है।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

CM भगवंत मान ने जालंधर-अमृतसर धमाकों को साज़िश बताया, BJP पर आरोप लगाया

नई दिल्ली। पंजाब के कई इलाकों में जालंधर और अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...