12.3 C
London
Monday, May 4, 2026
Homeराज्यमहाकुंभ की जमीन को वक्फ बोर्ड की बताने वाले अब योगी के...

महाकुंभ की जमीन को वक्फ बोर्ड की बताने वाले अब योगी के बयान को सही बताया, क्यों बदल गए शहाबुद्दीन रजवी के सुर

Published on

लखनऊ/प्रयागराज

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ के शुरू होने में अब कुछ दिन बाकी रह गए हैं। योगी सरकार महाकुंभ मेला को दिव्य और भव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती है। हालांकि, मौलाना शहाबुद्दीन रजवी के कुंभ मेले की जमीन को वक्फ बोर्ड की होने का दावा करने के बाद राजनीति शुरू हो गई है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने वक्फ बोर्ड को लेकर जोरदार हमला बोल दिया है। जिसके बाद मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का एक नया बयान आ गया है। मौलाना ने मुसलमानों से महाकुंभ आने वाले साधु-संतों और श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा करने की अपील की है। साथ ही कुंभ की तैयारियों और व्यवस्थाओं के लिए सीएम योगी को मुबारकबाद दी है।

मौलाना ने सभी को कुंभ की शुभकामनाएं दीं
ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कुंभ मेले में आए साधु-संतों और श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी हैं। उनकी ख्वाहिश है कि महाकुंभ का मेला अमन और शांति के साथ अच्छे अंदाज में सम्पन्न हो। मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने प्रयागराज के मुसलमानों से अपील की कि वो खुशहाली और सद्भाव के लिए मोहल्लों और गांव से गुजरने वाले श्रद्धालुओं पर फूल वर्षा करके उनका स्वागत करें।

उन्होंने कहा कि इस्लाम भाईचारे का मजहब है। पैगम्बर इस्लाम ने प्यार और मोहब्बत की शिक्षा दी है। इसके साथ ही मौलाना ने कहा कि सीएम योगी ने महाकुंभ मेले के लिए बहुत शानदार व्यवस्थाएं की हैं। इसके लिए मौलाना ने यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मुबारकबाद देते हुए कहा कि करोड़ों लोगों के लिए इंतजाम करना कोई मामूली बात नहीं है।

योगी का समर्थन किया
मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के वक्फ बोर्ड को लेकर दिए गए बयान का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमारे बुजुर्गों ने जमीन-जायदाद वक्फ को दी थी। इसका मकसद था कि इससे होने वाली कमाई को गरीब, कमजोर और लाचार मुसलमानों पर खर्च की जाएगी। इससे यतीमों और बेवाओं की मदद होगी। आने वाली युवा पीढ़ी के बच्चों की पढ़ाई के लिए खर्चा किया जाएगा, लेकिन ऐसा न होकर जिम्मेदारों ने भूमाफियाओं से मिलकर करोड़ों की जमीन को रेवड़ियों के भाव खुर्दबुर्द कर दिया है। सही मकसद में ये आमदनी खर्च नहीं हो पाई है।

वहीं, मौलाना ने कहा कि वक्फ बोर्ड से होने वाली आमदनी को मुसलमानों की पढ़ाई और आर्थिक हालात में खर्च किए जाते तो पूरे भारत से मुसलमानों की गुरबत खत्म हो जाती। इतना ही नहीं, पूरे भारत में एक भी मुसलमान भीख मांगने वाला नहीं दिखता।

Latest articles

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...

किसके सिर सजेगा ताज : पांच राज्यों की विधानसभा 823 सीटों के लिए आज होगी मतगणना

नई दिल्ली। देश के पांच बड़े चुनावी मोर्चों असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरलम और...

जबलपुर बरगी डैम हादसा: राजधानी में बरपा युवा कांग्रेस का कहर

पर्यटन मंत्री के बंगले पर '11 अर्थियाँ' लेकर पहुँचे कार्यकर्ता भोपाल। जबलपुर के बरगी डैम...

8 करोड़ की लागत से बेहतर होगा सड़क परिवहन : राज्यमंत्री गौर

मिसरोद और बरखेड़ा पठानी में क्रमश: 2 करोड़ 68 लाख और 2 करोड़ 70...

More like this

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...