12.5 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यउद्धव गुट के समर्थन में हजारों हलफनामे मिले, शिंदे खेमे ने बताया...

उद्धव गुट के समर्थन में हजारों हलफनामे मिले, शिंदे खेमे ने बताया फर्जी, FIR दर्ज

Published on

मुंबई,

मुंबई पुलिस ने उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना गुट के समर्थन में कथित रूप से तैयार किए गए 4682 हलफनामे मिलने के बाद केस दर्ज किया है. निर्मल नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का केस दर्ज किया है. ये हलफनामे बांद्रा मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट कोर्ट के बाहर एक दुकान से मिले थे.

जानकारी के मुताबिक बीएआरसी के रिटायर अधिकारी संजय कदम ने निर्मल नगर पुलिस में इसकी शिकायत दी है. अपनी शिकायत में उन्होंने अज्ञात व्यक्तियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है. जिसके बाद पुलिस ने खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी की आईपीसी की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और मामला अपराध शाखा को सौंप दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, शनिवार को यहां के निर्मल नगर पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 465 (जालसाजी) के तहत मामला दर्ज किया गया था। समर्थक जुड़े हुए थे.

शिंदे गुट ने उद्धव ठाकरे पर साधा निशाना
न्यूज एजेंसी के मुताबिक ठाणे के पूर्व महापौर और शिंदे गुट के प्रवक्ता नरेश म्हस्के ने एक वीडियो में दावा किया कि मुंबई पुलिस को 4,682 ‘फर्जी’ हलफनामे मिले हैं और एक शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने पुलिस को धन्यवाद दिया और पार्टी के चुनाव चिन्ह पर शिंदे गुट के साथ विवाद के मद्देनजर चुनाव आयोग के समक्ष हलफनामा प्रस्तुत करने के लिए कथित गड़बड़ी करने पर ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट की आलोचना की.

Latest articles

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...