6.7 C
London
Sunday, December 14, 2025
Homeराज्यस्पा सेंटर का दरवाजा तुड़वाकर दाखिल हुई टीना डाबी, अंदर का नजारा...

स्पा सेंटर का दरवाजा तुड़वाकर दाखिल हुई टीना डाबी, अंदर का नजारा देख गुस्से से हुईं लाल

Published on

बाड़मेर

राजस्थान के बाड़मेर शहर में जिला कलेक्टर टीना डाबी ने एक स्पा सेंटर पर छापा मारा है। ये छापा नवो बाड़मेर अभियान के तहत एक सफाई अभियान के दौरान हुआ। स्पा सेंटर में चार युवतियां और दो युवक मिले, जिन्हें पुलिस थाने ले जाया गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बहुत समय से पुलिस की मिलीभगत से स्पा की आड़ में गलत काम हो रहे हैं। बता दें कि इस छापे के पीछे कलेक्टर टीना डाबी का हाथ है। टीना को देखकर संचालक भागने की कोशिश कर रहा था, जिसको देखकर टीना डाबी को शक हुआ और पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

स्पा सेंटर का दरवाजा तुड़वाया टीना डाबी ने
जिला कलेक्टर टीना डाबी बाड़मेर शहर में नवो बाड़मेर अभियान चला रही हैं। इसी सिलसिले में चौहटन चौराहे से चामुंडा चौराहे तक नेशनल हाईवे 68 पर सफाई अभियान चलाया जा रहा था। टीना डाबी खुद इस अभियान में शामिल थीं। जब वे चामुंडा चौराहे के पास एक स्पा सेंटर के सामने पहुंचीं तो अचानक स्पा सेंटर का संचालक दरवाजा बंद करके भागने लगा। इससे जिला कलेक्टर को शक हुआ। उन्होंने तुरंत अतिरिक्त जिला कलेक्टर, एसडीएम और यूआईटी सचिव को दरवाजा तोड़कर अंदर तलाशी लेने के निर्देश दिए।

मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां
अंदर अलग-अलग कमरों में चार युवतियां और दो युवक मिले। तुरंत पुलिस को बुलाया गया और सभी को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शहर में बहुत समय से पुलिस की मिलीभगत से स्पा सेंटरों में गलत काम हो रहे हैं। लोगों ने कई बार प्रदर्शन कर स्पा सेंटर बंद करवाने की मांग की है। आरोप है कि पुलिस की मेहरबानी से शहर भर में स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चल रही हैं।

Latest articles

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच,ये शमा है प्यार का किसी के इंतजार का से बांधा समां,...

भोपाल. राजधानी का भेल दशहरा मैदान शनिवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गुलजार हो उठा।...

बीएचईएल ने हटाए अतिक्रमण

भोपाल lबी एच ई एल भोपाल के महाप्रबंधक (मा सं ) टीयू सिंह एवं...

प्रदेश का सबसे बड़ा पत्रिका भोजपाल महोत्सव मेला, एक जनवरी तक रहेगा रोमांच

महामहिम राज्यपाल ने किया भोजपाल महोत्सव मेले का भ्रमण, मेला अध्यक्ष के नेतृत्व में...

कांग्रेस का आरोप स्वास्थ्य विभाग में 943 करोड़ का कथित घोटाला, स्कूलों में बच्चों से श्रम और लैपटॉप योजना में फर्जीवाड़ा

भोपाल।मध्यप्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संयुक्त पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, विधायक...

More like this

सागर में नेशनल हाईवे 44 पर भीषण सड़क हादसा

सागर ।मध्यप्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाईवे-44 पर मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा...

राजस्थान के सीकर में दर्दनाक सड़क हादसा

राजस्थान ।राजस्थान के सीकर जिले में जयपुर–बीकानेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दिल दहला...

खजुराहो में कैबिनेट बैठक : बुंदेलखंड विकास के लिए कई बड़े निर्णय

भोपाल ।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को खजुराहो के महाराजा छत्रसाल...