11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeराज्य'थके हुए चाचा को कुर्सी का मोह': PK का CM पर तीखा...

‘थके हुए चाचा को कुर्सी का मोह’: PK का CM पर तीखा वार, बोले- नीतीश कुमार की सत्ता की भूख बिहार को ले डूबेगी

Published on

पटनाः

जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा हमला बोला है। प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार के बार-बार दल बदलने और सत्ता से चिपके रहने पर सवाल उठाए हैं।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अब थक चुके हैं और उनका दिमाग भी अब पहले जैसा काम नहीं कर रहा। फिर भी वो कुर्सी नहीं छोड़ना चाहते। प्रशांत किशोर का कहना है कि नीतीश कुमार को बस किसी भी तरह सत्ता में बने रहना है। चाहे वो बीजेपी के साथ मिलकर हो या फिर त्श्रक् के साथ।

… नहीं तो लालटेन ही से काम चलाएंगे!
प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए उन्हें ‘चाचा’ कहकर संबोधित किया। उन्होंने कहा- ‘चाचा का शरीर थक गया है, दिमाग काम नहीं कर रहा लेकिन कुर्सी नहीं जाना चाहिए। मोदी जी कुर्सी दे तो ठीक है नहीं तो लालटेन से ही अपना काम चलाएंगे क्यों कि चाचा को किसी भी तरह से कुर्सी चाहिए।’

नीतीश न आरजेडी और न बीजेपी के साथ रह पाएं
प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए लोगों से अपील की है कि वो नीतीश कुमार को सबक सिखाएं। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसा श्पोछाश् लगाना चाहिए कि नीतीश कुमार न तो आरजेडी के साथ रह पाएं और न ही बीजेपी के साथ। उनके शब्दों में, ‘नीतीश चाचा को ऐसा साफ करेंगे कि न लालटेन पर लटक पाएंगे और न कमल पर बैठ पाएंगे।’

बिहार में जेडीयू का खाता भी खुलना मुश्किल
प्रशांत किशोर ने जेडीयू के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इस बार जेडीयू का खाता भी नहीं खुलना चाहिए। अगर एक भी सीट जीतती है, तो नीतीश कुमार फिर से किसी न किसी तरह सत्ता में आ जाएंगे। उन्होंने लोगों से ‘तीर’ (जेडीयू का चुनाव चिह्न) पर बटन न दबाने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि ‘अगर जनता तीर पर बटन दबाती है तो अगले 5 वर्ष तक तीर बहुत चुभेगा।’

प्रशांत किशोर ने नीतीश कुमार पर तीखे शब्दों में हमला बोला है। उन्होंने नीतीश कुमार की राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं और सत्ता की भूख पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने जनता से अपील की है कि वो आने वाले चुनावों में नीतीश कुमार को हराने के लिए एकजुट हों।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

पंजाब में ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान को जन आंदोलन बनाने पर जोर, तीन विधानसभा क्षेत्रों में हुई समीक्षा बैठकें

पंजाब। पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘युद्ध...