18.5 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यआपसी कलह से जूझ रही TMC, छिपाने के लिए किया अत्याचार; पुलिस...

आपसी कलह से जूझ रही TMC, छिपाने के लिए किया अत्याचार; पुलिस ऐक्शन पर भड़की BJP

Published on

नई दिल्ली

भाजपा ने बंगाल में अपने प्रदर्शन के दौरान ममता बनर्जी सरकार पर पुलिसिया अत्याचार करने का आरोप लगाया है। सीनियर नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जो भी नेता इस तरह से विपक्ष को कुचलने का प्रयास करते हैं और उन्हें जेल में डालते हैं, जनता उनसे हिसाब लेती है। आपकी पूर्व पार्टी की नेता इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगाया था और उसका अंजाम भुगतना पड़ा था। ममता जी आपने तो सीपीएम के राज में इसका सामना किया था, लेकिन आप तो उनसे भी आगे बढ़ गई हैं। यह आपका असली स्वभाव नहीं दिख रहा है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आप तीन बार की सीएम हैं, लेकिन पता नहीं आपको क्या हो गया है। जो व्यक्ति खुद लेफ्ट के अत्याचार से लड़ा हो, वह यदि भाजपा पर उससे भी ज्यादा अत्याचार कर रहा हो तो कुछ समझ में आता है।

उन्होंने कहा कि क्या यह टीएमसी की आपसी गुटबाजी के चलते ऐसा हो रहा है। शायद टीएमसी में गुटबाजी से ध्यान हटाने के लिए विपक्ष पर पुलिसिया अत्याचार किया जा रहा है। आपकी सरकार जितना भाजपा पर अत्याचार करेगी, वह उतना ही आगे बढ़ेगी। मैं जेपी मूवमेंट का एक सिपाही रहा हूं। उस दौरान हम छात्र थे। तब जेपी को रोकने के लिए इंदिरा ने बहुत सी कोशिशें की थीं, लेकिन उस कारवां को रोक नहीं पाईं। उन्होंने कहा कि बंगाल में लेफ्ट और कांग्रेस तो साफ हो गई, लेकिन भाजपा 77 तक पहुंच गई। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मैं शुभेंदु अधिकारी, राहुल सिन्हा, दिलीप घोष समेत सभी नेताओं का सम्मान करता हूं, जिन्होंने इस अत्याचार के आगे हिम्मत दिखाई।

इतिहास में पहली बार हावड़ा ब्रिज पर रोका गया ट्रैफिक
रविशंकर प्रसाद ने कहा कि हावड़ा ब्रिज को भी रोक लिया गया। इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ, जब ट्रैफिक को ही रोक दिया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदर्शन के दौरान महिलाओं को भी पीटा गया है। उन्होंने कहा कि हमारे 1000 कार्यकर्ता घायल हैं और 400 को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। भाजपा के 30 कार्यकर्ता अब भी अस्पताल में हैं, जिन्हें गंभीर चोटें लगी हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल में कानून का राज नहीं है, लेकिन भाजपा की आवाज भ्रष्टाचार के खिलाफ नहीं रुकेगी और हमारा संघर्ष जारी रहेगा।

नीतीश कुमार पर भी बरसे, बोले- अब आपको गुस्सा क्यों नहीं आता
भाजपा नेता ने नीतीश कुमार पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि नए दोस्तों की संगत में आते ही आपको क्या होगा। आरजेडी के मंत्री के बेटे कह रहे हैं कि मेरी सरकार चोरों की है और मैं उसका सरगना हूं। भाजपा के साथ तो आप बहुत गुस्सा हो जाते थे, यह हम भी जानते हैं। आप इतने गुस्से में आ जाते थे कि कोई बात अच्छी नहीं लगी तो दिल्ली भी नहीं आते थे। राष्ट्रपति के शपथग्रहण समारोह में भी नहीं आए थे।

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...