9.4 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeराज्यटोंक: नाबालिग से रेप की घटना के पीछे सामने आई वजह! अब...

टोंक: नाबालिग से रेप की घटना के पीछे सामने आई वजह! अब IAS सौम्या झा और SP विकास सांगवान लेंगे यह एक्शन

Published on

टोंक

राजस्थान के टोंक में बीते दिनों एक नाबालिग के साथ रेप की घटना ने जिले में सबको झकझोंर दिया। इस मामले में टोंक के अधिवक्ताओं की पहल के बाद कलेक्टर सौम्या झा और एसपी विकास सांगवान की जोड़ी अब बड़ा एक्शन लेनी जा रही है। इस मामले में अधिवक्ताओं ने रेप की घटना के पीछे शहर में संचालित हो रहे नियम विरुद्ध कैफे और होटलों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि इन जगहों पर युवक-युवतियों को प्राइवेट तौर पर मिलने की जगह उपलब्ध करवाई जाती हैं, जो इस तरह की घटनाओं को बढ़ावा देती है। अधिवक्ताओं की इस शिकायत पर अब पुलिस और प्रशासन ने ऐसे होटल और कैफे के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है।

कैफे और होटलों के कारण घटनाओं को मिल रहा है बढ़ावा
बीते दिनों में टोंक में एक नाबालिग के साथ रेप की घटना हुई। इसको लेकर टोंक अधिवक्ताओं ने इस घटना के पीछे नियम विरुद्ध संचालित होने वाले कैफे और होटल को जिम्मेदार ठहराया। इसको लेकर अधिवक्तओं ने टोंक कलेक्टर सौम्या झा के नाम एडीएम को ज्ञापन भी सौंपा। इसमें आरोप लगाया कि शहर में संचालित ऐसे होटल के संचालक देह शोषण और नशे की सप्लाई का जरिया बन रहे हैं। इसके अलावा इन कैफे और होटल में युवक युवतियों को मिलने के लिए प्राइवेट जगह उपलब्ध कराया जाती है। इनमें शीशे लगी हुई केबिन होती है, जहां पर्दे भी लगे होते है और वहां चाय, नाश्ता और भोजन की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन होटलों और कैफें की वजह से अनैतिक कामों के लिए बढ़ावा मिलता है। यहीं नहीं इसके लिए उनसे मनमाना चार्ज भी वसूला जाता है।

टोंक कलेक्टर के निर्देश पर एसपी ने किया एक्शन प्लान शुरू
इधर, मामले की शिकायत के बाद टोंक कलेक्टर सौम्या झा ने इस मामले में गंभीरता दिखाई। उन्होंने इसके लिए एसपी को आवश्यक निर्देश भी दिए। इधर, टोंक एसपी विकास सांगवान ने ‘नवभारत टाइम्स‘ से बातचीत के दौरान बताया कि शहर में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए अब पुलिस ने चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ऐसे होटलों और कैफे की लगातार जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि सोमवार को टोंक कलेक्टर के साथ मीटिंग के बाद इस तरह के नियम विरोधी संचालित कैफे और होटल के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नाबालिग से रेप की यह है पूरी घटना
बता दें कि टोंक में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग के साथ रेप की सनसनी खेज वारदात सामने आई। इसको लेकर गत 15 फरवरी को पीड़ित छात्रा के परिजनों ने पुलिस में 6 जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज करवाया। रिपोर्ट में पीड़ित छात्रा के परिजनों ने बताया कि रेप की घटना टोंक शहर के कई कैफे और होटलों में हुई। इसके चलते आरोपियों ने पीड़िता को कई बार अपनी हवस का शिकार बनाया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते पुलिस 3 नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है। वहीं एक युवक न्याायिक हिरासत में है। इसके अलावा पुलिस फरार 2 अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this

आयकर विभाग का गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर के ठिकानों पर छापा

इंदौर।इंदौर स्थित बीओआर गोयल इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के कार्यालय और कंपनी के डायरेक्टर्स के आवासों...

परीक्षाएं होंगी पारदर्शिता 1 लाख भर्तियों का कैलेंडर जारी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर  ।मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं से वादा...

युवा देश का भविष्य और राजस्थान का गौरव: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर ।मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और...