23.9 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यपत्नी की देखभाल को लिया VRS, विदाई समारोह में ही चली गई...

पत्नी की देखभाल को लिया VRS, विदाई समारोह में ही चली गई ‘जीवन साथी’ की जान

Published on

कोटा,

राजस्थान के कोटा में नियति का एक अजीब खेल दिखाने वाली घटना सामने आई है. जहां सरकारी अधिकारी पति ने अपनी सेवानिवृत्ति से 3 साल पहले अपनी बीमार पत्नी की सेवा के लिए वीआरएस ले लिया. लेकिन वीआरएस लेने वाले दिन ही रखी गई पार्टी में पत्नी हीं दुनिया छोड़ गई. जब सभी लोग ख़ुशी से पार्टी कर रहे थे, तभी अचानक से पत्नी कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश होकर गिर पड़ी. जिसके बाद वहां मौजूद लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना ने हर किसी को हैरान कर दिया है.

परिवार वालों ने सेवानिवृत्ति की रखी थी पार्टी
घटना कोटा के दादाबाड़ी इलाके की है. कोटा के दादाबाड़ी इलाके में रहने वाले देवेंद्र कुमार सेंट्रल वेयर हाउस में बतौर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. उनकी पत्नी को हार्ट की समस्या थी और काफी समय से बीमारी से जूझ रहीं थीं. पति देवेंद्र 3 साल बाद रिटायर होने वाले थे. लेकिन पत्नी की देखभाल के लिए देवेंद्र ने सेवानिवृत्ति से 3 साल पहले ही वीआरएस ले लिया. देवेंद्र के दोस्तों और रिश्तेदारों ने इस मौके पर छोटी सी पार्टी भी रखी थी.

पार्टी में रिश्तेदार और देवेंद्र के तमाम दोस्त पहुंचे थे. इस दौरान परिचित और रिश्तेदार देवेंद्र को माला पहनाकर नए जीवन की शुभकामनाएं दे रहे थे. इसी दौरान कई लोगों के कहने पर देवेंद्र की पत्नी दीपिका ने भी देवेंद्र को माला पहनाई. माला पहनाने के कुछ देर बाद ही दीपिका को चक्कर आया और नीचे गिरकर अचेत हो गईं.

घटना के बारे में सुनकर सभी हैं अचंभित
इस पर वहां मौजूद परिवार के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने दीपिका को मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पार्टी के लोगों के साथ-साथ शहर के लोग भी हैरान हैं. क्योंकि जिस पत्नी की सेवा के लिए पति ने VRS लिया था. वो पत्नी ही उसे छोड़कर चली गई.

 

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...