8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्ययूपी के आसमान में भागती दिखी ट्रेन? आपने भी देखा वो नजारा...

यूपी के आसमान में भागती दिखी ट्रेन? आपने भी देखा वो नजारा तो हकीकत जान लीजिए

Published on

हरदोई

उत्तर प्रदेश के हरदोई के कई हिस्सों में सोमवार करीब 7 बजे आसमान में रहस्यमयी लाइटिंग दिखाई पड़ीं। ऐसा लग रहा था जैसे बहुत लंबी कोई ट्रेन जा रही हो और उसकी हर बोगी में लाइट जल रही है। कोई आवाज ही नहीं हो रही थी। लोगों ने इस दृश्य को अपने कैमरे में भी कैद किया। पाली निवासी दुर्गेश ने बताया कि जब छत पर बैठे हुए थे, तभी यह पश्चिम दिशा से पूरब की ओर जाती नजर लाइटों की सृंखला नजर आईं। लाइटें लाइन से आगे जाती दिखाई पड़ी। ऐसा लग रहा था कि सैकड़ों लाइटें एक साथ जल रही है। उन्होंने बताया कि यदि यह प्लेन की लाइट होती तो इतनी ना होती। वहीं बरखेरा निवासी सचिन को भी यह लाइटों की लाइन दिखाई पड़ी।

वहीं जबकि धीरेंद्र ने बताया मानों ऐसा लग रहा था कि कोई विशाल चीज पर लाइटें लगी हों। वहीं एक चर्चा यह भी है कि देश-विदेश के कई हिस्सों में यह लाइट देखी जा रही है, जो कि स्‍टारलिंक सैटेलाइट है। दरअसल स्‍टारलिंक सैटेलाइट अमेरिकी उद्योगपति एलन मस्‍क की स्‍पेस एजेंसी स्‍पेस एक्‍स के छोटे-छोटे 3 हजार से ज्‍यादा सैटलाइट की एक चेन है। यह धरती की लो ऑर्बिट में चक्‍कर लगाती है। धरती से यह आसमान में उड़ती ट्रेन की तरह लगती है। इसके जरिए स्‍टारलिंक जून 2022 से इंटरनेट सेवा मुहैया करा रही है।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...