24.6 C
London
Thursday, June 18, 2026
Homeराज्यसंभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बिजली चोरी करने का सच सामने आया!...

संभल सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बिजली चोरी करने का सच सामने आया! मीटर की लैब रिपोर्ट आ गई

Published on

संभल:

उत्तर प्रदेश के संभल से समाजवादी पार्टी सासंद जियाउर्रहमान बर्क की मुश्किलें अब बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। सांसद जियाउर्रहमान बर्क के बिजली मीटर की जांच के मामले में XEN टेस्ट सुप्रीत सिंह ने कहा कि MRI (Meter Reading Instrument) से पता लगा है, मीटर से छेड़छाड की गई। सांसद के मीटर में खामियां पाई गई है। यानि 16 महीने रिवर्स और जीरो खपत जीरो रीडिंग मिली है। इसके बाद बिजली विभाग सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सकती है।

हालांकि संभल सपा सासंद जियाउर्रहमान बर्क के खिलाफ बिजली चोरी के मामले में उनके अधिवक्ता का कहना है कि उनके मीटर बाहर से सील बंद मिले है। मीटर ठीक है, इस जांच पर उन्हें भरोसा कम है। वकील का कहना है कि प्राइवेट लैब से भी जांच कराई जाए, तब हकीकत सामने आएगी। बाकी जांच रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा। जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दौरान सांसद के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

जियाउर्रहमान बर्क पक्ष के तर्क
बिजली विभाग ने सांसद जियाउर्रहमान बर्क के घर परिवार में दो मीटर लगे होने और जीरो रीडिंग आने का आरोप लगाया। इसके बाद बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तरफ से सोलर पैनल लगे होने का हवाला दिया गया था। अब सांसद जियाउर्रहमान बर्क की तरफ से बिजली चोरी न करने की बात कही जा रही है जबकि बिजली विभाग ने उनके यहां लगे मीटरों की जांच कराई है। चर्चा है कि सांसद जियाउर्रहमान बर्क पर बिजली चोरी के आरोप सिद्ध होते है तो उन पर अब तक का जुर्माना लगाकर वसूली की जा सकती है। जुर्माना जमा न करने की स्थिति में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है।

Latest articles

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...