23.9 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यछत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो कोबरा कमांडो घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों से मुठभेड़ में दो कोबरा कमांडो घायल

Published on

सुकमा,

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के घने जंगलों में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो कोबरा कमांडो घायल हो गए. यह मुठभेड़ गोमगुड़ा में स्थापित फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस (FOB) के पास हुई.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को सीआरपीएफ की 241वीं बटालियन ने गोमगुड़ा के पास चिंतलनार पुलिस स्टेशन क्षेत्र में यह फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित किया था. सोमवार को इस क्षेत्र में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में कोबरा बटालियन नंबर 206 के दो जवान घायल हो गए.

अधिकारियों के अनुसार, दोनों घायल जवानों को पास के मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. सीआरपीएफ दक्षिण बस्तर क्षेत्र के घने और दुर्गम जंगलों में नक्सलियों के प्रभाव को खत्म करने के लिए लगातार फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस स्थापित कर रही है.पिछले दो सालों में छत्तीसगढ़ में 40 से अधिक ऐसे बेस स्थापित किए गए हैं. ये बेस सुरक्षा बलों को नक्सलियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए रणनीतिक बढ़त प्रदान करते हैं.

अधिकारियों ने बताया कि सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया. घायल कमांडो कोबरा यूनिट के सदस्य हैं, जो विशेष रूप से जंगलों में लड़ाई के लिए प्रशिक्षित होती है. केंद्र सरकार ने देश से नक्सलवाद को खत्म करने का लक्ष्य मार्च 2026 तक निर्धारित किया है. सीआरपीएफ और अन्य सुरक्षा बल इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं. सुकमा जिला नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में से एक है, जहां आए दिन सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की घटनाएं होती रहती हैं. सुरक्षा बलों की बढ़ती गतिविधियों के कारण नक्सलियों का प्रभाव धीरे-धीरे कम हो रहा है.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...