29.5 C
London
Friday, May 29, 2026
Homeराज्यकिश्तवाड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद, दो घायल, आतंकियों से...

किश्तवाड़ में भारतीय सेना के दो जवान शहीद, दो घायल, आतंकियों से एनकाउंटर अभी भी जारी

Published on

नई दिल्ली

शुक्रवार दोपहर जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में आतंकवादियों के साथ शुरू हुआ अभी भी जारी है। सूत्रों द्वारा द इंडियन एक्सप्रेस को दी गई जानकारी के अनुसार, इस एनकाउंटर में दो जवान शहीद हो गए हैं जबकि दो घायल हैं। इससे पहले न्यूज एजेंसी ने इसी एनकाउंटर में भारतीय सेना के अधिकारियों के हवाले से चार जवानों के घायल होने की जानकारी दी थी।

किश्तवाड़ में यह एनकाउंटर इसलिए चिंताजनक है क्योंकि यहां पांच दिन बाद 18 सितंबर को जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण में ही वोट डाले जाने हैं। विधानसभा चुनावों को देखते हुए किश्तवाड़ और आसपास के डोडा और रामबन जिलों में सुरक्षा के अभूतपूर्व उपाय उठाए गए हैं।

इससे पहले सेना के अधिकारियों ने ANI को बताया था कि घायल जवानों में से एक को इलाज के लिए पास के कमांड अस्पताल में ले जाया गया है जबकि तीन सैनिकों का इलाज वहीं हो रहा है। नगरोटा बेस्ड White Knight Corps द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इंटेलिजेंस की इनपुट पर भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर यह एनकाउंटर दोपहर साढ़े तीन बजे शुरू हुआ।

जंगल में छिपे हैं दो से तीन आतंकी
द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि किश्तवाड़ जिले के छतरू पुलिस स्टेशन एरिया में नायदघाम गांव के ऊपरी इलाकों में पिंगनल दुगड्डा फॉरेस्ट एरिया में सुरक्षा बलों और छिपे हुए आतंकवादियों के बीच गोलीबारी हुई। सूत्रों ने बताया कि जंगलों में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आंशका है। एनकाउंटर वाली साइट पर और भी सुरक्षाबलों को भेजा गया है।

एक रिपोर्ट के अनुसार, बीते दो महीनों में डोडा, उधमपुर और कठुआ के ऊपरी इलाकों में अलग-अलग हमलों में सेना के दो कैप्टन और सात सैनिकों ने बलिदान दिया है। जम्मू संभाग के डोडा जिले के गंडोह इलाके में एक अभियान के दौरान तीन आतंकवादी भी मारे गए।

Latest articles

अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट: 7,871 पेड़ों को काटने की अनुमति मिलने के बाद विरोध तेज

भोपाल। राजधानी के 10 लेन अयोध्या बायपास प्रोजेक्ट के लिए काटे जा रहे हजारों...

महानगर गैस और फोर्थ पार्टनर एनर्जी में समझौता, उद्योगों को मिलेंगे स्वच्छ ऊर्जा समाधान

मुंबई। देश की अग्रणी सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (सीजीडी) कंपनियों में से एक, महानगर गैस...

एनएलसी में डायरेक्टर (पावर) पद के लिए शॉर्टलिस्ट उम्मीदवारों की सूची जारी, भेल के दो वरिष्ठ अधिकारी भी रेस में

नई दिल्ली/भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उपक्रम एनएलसी इंडिया लिमिटेड (एनएलसी) में 'डायरेक्टर (पावर)'...

नई दिल्ली में आयोजित रोडशो में भेल ने प्रदर्शित की अपनी कोयला गैसीकरण तकनीक, केंद्रीय मंत्रियों ने किया दौरा

नई दिल्ली। भारत सरकार के कोयला मंत्रालय के तत्वावधान में नई दिल्ली में 'सतही...

More like this

भीषण गर्मी में सतर्कता और संवेदनशीलता बरतें, मूक पशु-पक्षियों का भी बनें सहारा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों में पारा चढ़ने के साथ ही भीषण...

नौतपा और भीषण गर्मी को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अपील: बरतें सावधानी, जनगणना कर्मियों का करें आदर-सत्कार

जयपुर। राजस्थान में पड़ रही भीषण गर्मी और 'नौतपा' के कड़े मिजाज को देखते...

बीकानेर में अमित शाह की सुरक्षा समीक्षा बैठक, सीमा से 15 किमी दायरे में अवैध निर्माण हटाने के निर्देश

जयपुर। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राजस्थान के बीकानेर में एक...