7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराज्यउत्तराखंड में कल से लागू होगा UCC, सीएम धामी बोले- नागरिकों को...

उत्तराखंड में कल से लागू होगा UCC, सीएम धामी बोले- नागरिकों को बिना भेदभाव के अधिकार मिलेंगे

Published on

देहरादून,

उत्तराखंड में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू होने जा रहा है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसका ऐलान कर दिया है. सीएम ने कहा कि उत्तराखंड में 27 जनवरी को समान नागरिक संहिता लागू की जाएगा. इसका साथ ही उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा.

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बयान में कहा कि राज्य ने यूसीसी को लागू करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं, जिसमें अधिनियम के कार्यान्वयन के लिए नियमों की मंजूरी और संबंधित अधिकारियों के प्रशिक्षण भी शामिल हैं. समान नागरिक संहिता (यूसीसी) अधिनियम को राष्ट्रपति की सहमति के बाद 12 मार्च, 2024 को अधिसूचित किया गया था.

धामी ने कहा कि यूसीसी समाज में एकरूपता लाएगा और सभी नागरिकों के लिए समान अधिकार और जिम्मेदारियां सुनिश्चित करेगा. समान नागरिक संहिता हमारे राज्य द्वारा देश को एक विकसित, संगठित, सामंजस्यपूर्ण और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने के लिए प्रधानमंत्री द्वारा किए जा रहे महान यज्ञ में हमारे राज्य द्वारा की गई एकमात्र भेंट हैं.

‘बिना भेदभाव के मिलेंगे अधिकार’
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा, “यूसीसी के तहत व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है जो जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव करते हैं.”

यूसीसी कई वर्षों से राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा के एजेंडे में रही है। लेकिन पिछले साल लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड में पार्टी की सरकार इसे लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाने वाली पहली सरकार बनी. अब, उत्तराखंड का यूसीसी अधिनियम अन्य भाजपा शासित राज्यों के लिए इसी तरह का कानून बनाने के लिए एक टेम्पलेट के रूप में काम कर सकता है।

उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले यूसीसी का कार्यान्वयन भाजपा की एक प्रमुख प्रतिबद्धता थी, जिसमें पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी.उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि यूसीसी के तहत व्यक्तिगत नागरिक मामलों से संबंधित सभी कानूनों में एकरूपता लाने का प्रयास किया गया है जो जाति, धर्म और लिंग के आधार पर भेदभाव करते हैं.

राज्य मंत्रिमंडल ने हाल ही में यूसीसी के कार्यान्वयन के लिए नियमों और विनियमों को मंजूरी दी और मुख्यमंत्री को इसके लिए तारीख तय करने के लिए अधिकृत किया. सीएम ने जनवरी में ही इसे लागू करने के वादे के साथ नए साल की शुरुआत की थी.

उत्तराखंड के पूरे हो रहे हैं 25 वर्ष
मुख्यमंत्री ने नए साल के दिन कहा, “हम 2025 को उत्तराखंड को राज्य का दर्जा मिलने के रजत जयंती वर्ष के रूप में मना रहे हैं. यह बड़ी उपलब्धियों का वर्ष होने जा रहा है. हमने यूसीसी लाने का अपना वादा पूरा किया है. हम इसे जनवरी में लागू करेंगे. यूसीसी की गंगोत्री उत्तराखंड से निकलेगी और देश के बाकी हिस्सों में फैल जाएगी.’

यूसीसी राज्य में सभी नागरिकों के लिए विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और विरासत पर एक समान और समान नियम स्थापित करना चाहती है, चाहे वह किसी भी धर्म से हो. इससे सभी विवाहों और लिव-इन संबंधों का रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को दी विदाई

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को जयपुर के स्टेट हैंगर पर उपराष्ट्रपति सी.पी....