8.8 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeराज्यकर्नाटक में BJYM नेता की हत्या का उदयपुर कनेक्शन? कन्हैयालाल के समर्थन...

कर्नाटक में BJYM नेता की हत्या का उदयपुर कनेक्शन? कन्हैयालाल के समर्थन में की थी पोस्ट

Published on

बेंगलुरु,

कर्नाटक में दक्षिण कन्नड़ जिले में बीजेपी के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में नया खुलासा हुआ है. दावा किया जा रहा है कि बीजेपी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता की हत्या इसलिए की गई, क्योंकि उन्होंने उदयपुर में हुई टेलर कन्हैया लाल की निर्मम हत्या के विरोध में पोस्ट डाली दी थी.

कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में बीजेपी युवा मोर्चा के जिला सचिव प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार को बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. प्रवीण बेल्लारे क्षेत्र के पास एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे. दिनभर काम करने के बाद प्रवीण दुकान बंद कर जब घर लौट रहे थे तभी रात करीब 9 बजे बाइक सवार बदमाशों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण प्रवीण ने दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि प्रवीण ने 29 जून को टेलर कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी. इसमें उन्होंने एक फोटो भी शेयर की थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि सिर्फ राष्ट्रवादी विचारधारा का समर्थन करने के लिए एक टेलर की गला काटकर हत्या कर दी गई और इसका वीडियो भी बनाया गया. दरअसल, राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी से निलंबित नेता नूपुर शर्मा के समर्थन में एक पोस्ट करने पर कन्हैयालाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. इतना ही नहीं हत्यारों ने घटना का वीडियो भी बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण देख भड़के मंत्री सारंग, अफसरों को लगाई फटकार

भोपाल नरेला विधानसभा के वार्ड-71 स्थित गुप्ता कॉलोनी में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...