11 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराज्यमहाराष्ट्र में गणेश विसर्जन पर बवाल, आपस में भिड़े उद्धव-शिंदे के समर्थक,...

महाराष्ट्र में गणेश विसर्जन पर बवाल, आपस में भिड़े उद्धव-शिंदे के समर्थक, फायरिंग

Published on

मुंबई,

महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के बीच तल्खी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. गणेश विसर्जन के दौरान एकनाथ शिंदे और उद्धव ठाकरे के कार्यकर्ता भिड़ गए. आरोप है कि शिंदे के विधायक सदा सरवणकर ने फायरिंग की. उधर, उद्धव ठाकरे के पांच कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि, इन सभी को जमानत मिल गई है. जिसके बाद सभी उद्धव ठाकरे से मिलने पहुंचे.

विधायक सदा सरवणकर पर फायरिंग का आरोप
मामले में दूसरे पक्ष की ओर से भी शिकायत दर्ज कराई गई. जिसमें शिंदे के विधायक सदा सरवणकर समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है. ठाकरे के कार्यकर्ताओं ने विधायक सदा सरवणकर पर फायरिंग करने का आरोप भी लगाया है.

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. अगर विधायक के पास लाइसेंसी हथियार है तो इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में मिल जाएगी. फायरिंग के आरोपों पर पुलिस का कहना है कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य होने चाहिए कि ऐसी घटना हुई है. इसके लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं.

सूत्रों का कहना है कि दोनों पक्षों के बीच झड़प उस वक्त हुई जब गणेश विसर्जन हो रहा था. इस घटना के बाद एक बार फिर शनिवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए. एकनाथ शिंदे के विधायक सदा सरवणकर अपने समर्थकों के साथ दादर पुलिस स्टेशन पहुंचे और दूसरे पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई. दूसरी ओर उद्धव ठाकरे के विधायक सुनील शिंदे का आरोप है कि सदा सरवणकर ने कानून व्यवस्था को अपने हांथों में लिया है. उन्होंने फायरिंग की है. ठाकरे के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस दूसरे पक्ष पर कार्रवाई में गंभीरता नहीं दिखा रही है. जिस तरह से विधायक ने फायरिंग की है, उससे वो बताना चाहते हैं कि उन्हेंं कानून का कोई डर नहीं है.

 

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...