10.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराज्यअगले 15 दिन में मोदी सरकार में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे, रवि...

अगले 15 दिन में मोदी सरकार में शामिल होंगे उद्धव ठाकरे, रवि राणा के दावे से महाराष्ट्र में सियासी भूकंप

Published on

मुंबई:

लोकसभा चुनावों की मतगणना से पहले महाराष्ट्र में बड़े सियासी उलटफेर का दावा सामने आया है। अमरावती से सांसद नवनीत राणा के पति रवि राणा ने दावा किया है उद्धव ठाकरे एक बार फिर पीएम मोदी के साथ आएंगे। राणा ने कहा है कि अगले 15 दिनों में वह मोदी सरकार में शामिल होंगे। राणा दंपति की उद्धव ठाकरे से काफी तल्ख रिश्ते रहे हैं। राणा के दावे पर महाराष्ट्र की सियासत गरमाती दिख रही है। एग्जिट पोल के नतीजों में उद्धव ठाकरे को मजबूत वापसी करने हुए दिखाया गया है। कुछ एग्जिट पोल में उनकी अगुवाई वाली शिवसेना यूबीटी को बीजेपी के बाद दूसरी बड़ी पार्टी बताया गया है। एग्जिट पोल में अनुमान है कि उद्धव ठाकरे को 14 सीटों पर जीत मिल सकती है। रवि राणा की पत्नी नवनीत राणा अब बीजेपी में हैं। वे पहली बार बीजेपी के टिकट पर अमरावती से चुनाव लड़ी है। एग्जिट पोल में उनकी जीत का अनुमान लगाया गया है।

क्या बोले, रवि राणा?
निर्दलीय विधायक रवि राणा ने दावा करते हुए कहा है कि मैं जानता हूं, जिस तरह से उद्धव ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बात की है। मेरा दावा है कि उद्धव ठाकरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वापस लौटेंगे। मोदी सरकार में शामिल होंगे। राणा ने कहा कि क्योंकि आने वाला समय नरेंद्र मोदी का है। उद्धव ठाकरे जानते हैं कि देश के भविष्य को उज्ज्वल करने के लिए नरेंद्र मोदी का प्रधानमंत्री बनना जरूरी है। रवि राणा के दावे के बाद एकनाथ शिंदे खेमे के नेता दीपक केसरकर का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि मैं इस बारे में बात नहीं करूंगा कि क्या उद्धव ठाकरे और नरेंद्र मोदी फिर से एक होंगे, लेकिन उद्धव ठाकरे ने नरेंद्र मोदी से समय मांगा है।

2019 में अलग हुए थे उद्धव
पांच साल पहले उद्धव ठाकरे की शिवसेना और बीजेपी ने महाराष्ट्र में मिलकर चुनाव लड़ा था। तब लोकसभा चुनावों में दोनों दलों के गठबंधन ने कांग्रेस और एनसीपी के अलायंस को सूपड़ा साफ कर दिया था और राज्य की 42 सीटें जीत ली थीं, लेकिन विधानसभा चुनावों के बाद दोनों दलों के बीच दूरियां आ गई थी। इसके बाद उद्धव ठाकरे एनसीपी और कांग्रेस के साथ जाकर सीएम बने थे और महाविकास आघाड़ी का गठन हुआ था। शिवसेना में दो फाड़ होने के बाद ठाकरे को सीएम पद छोड़ना पड़ा था। अब राणा ने दावा किया है कि उद्धव ठाकरे फिर से प्रधानमंत्री मोदी के साथ आएंगे। वह अगले 15 दिनों में सरकार का हिस्सा बनेंगे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this