11.5 C
London
Friday, March 20, 2026
Homeराज्य'मेंढक तौलने के बराबर है विपक्ष को एक करना', नीतीश की मुहिम...

‘मेंढक तौलने के बराबर है विपक्ष को एक करना’, नीतीश की मुहिम पर संदेह

Published on

पटना,

बिहार के सीएम नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की कोशिशों में लगे हुए हैं. लेकिन नीतीश इसमें सफल होंगे या नहीं इसपर उनकी सहयोगी पार्टी RJD से ही सवाल उठने लगे हैं. RJD के सीनियर नेता शिवानंद तिवारी मानते हैं कि विपक्ष को एक करना इतना आसान नहीं है. वह बोले कि यह मेंढक तौलने के बराबर है.

बिहार की राजनीति में शिवानंद तिवारी को अनुभवी नेता के तौर पर जाना जाता है. वो लालू यादव के साथ रहे हैं. साथ ही नीतीश के साथ भी रहे हैं. समाजवादी आंदोलन से निकले शिवानंद तिवारी के सियासी अनुभव को राजनीतिक गलियारों में लोहा माना जाता है. वो जो कहते हैं, उसे गंभीरता से लिया जाता है.

अब शिवानंद तिवारी को नीतीश कुमार की विपक्ष को एक करने की कवायद पर संदेह है. शिवानंद तिवारी ने राजद की राज्यपरिषद की बैठक में कहा कि बिहार में जो भी सियासी परिवर्तन हुआ है, उससे देश में अच्छा संदेश गया है. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार दिल्ली गए और विपक्षी दलों को एकजुट करने की कवायद शुरू किए हैं. तिवारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने एक और बात कही कि हमलोगों का जमाना खत्म हो रहा है. वो नये लोगों को उत्साहित करेंगे ये बहुत ही अच्छी बात है.

शिवानंद तिवारी ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर कहा कि देश की राजनीति को बदलने वाला चुनाव होगा. लेकिन मेरे मन में गंभीर संदेह भी है. उन्होंने कहा कि इतने दिनों से राजनीति को देखते हुए तमाम विपक्षी दलों को एक साथ और एक मोर्चा के अंदर लाना बहुत कठिन काम है. उन्होंने कहा कि अगर मुहावरे का इस्तेमाल करें, तो ये मेंढक तौलने की बराबर है.

तिवारी के बयान के तुरंत बाद JDU के प्रवक्ता नीरज कुमार का भी बयान आ गया. नीरज कुमार ने शिवानंद तिवारी को जवाब देते हुए कहा कि ये कठिन काम जरूर है. लेकिन इसे कठिन परिस्थिति में कठिन कार्य को पूरा किया जाएगा. देश में संवैधानिक संस्था का गलत प्रयोग हो रहा है. पूरी व्यवस्था पर संकट है. इस चुनौती को स्वीकार कर विपक्षी पार्टियों को एकजुट करना है.

वहीं बीजेपी प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि JDU और BJP के बीच शह मात का खेल चल रहा है. शिवानंद तिवारी लालू के मूड को भांपकर कोई बात कहते हैं. शिवानंद तिवारी के मेंढक तौलने वाली बात पर लालू जी मंद-मंद मुस्कुराते रहे, इसलिए इसके निहितार्थ समझ लीजिए.Live TV

 

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

भक्ति और उत्साह के साथ नव संवत्सर 2083 का आगाज: भेल में स्थापित हुई प्रदेश की सबसे ऊंची 31 फीट की गुड़ी

भोपाल राजधानी में गुरुवार को भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 और चैत्र नवरात्रि का पर्व...

गैस संकट से भोपाल के उद्योग बेहाल: उत्पादन 40% तक घटा, सैकड़ों यूनिट बंद होने की कगार पर

भोपाल मप्र के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में लिक्विफाइड नेचुरल गैस और कमर्शियल एलपीजी की भारी...

जल पाइपलाइन कार्य में देरी पर बवाल, पार्षद प्रतिनिधि ने सुपरवाइजर के चेहरे पर पोती कालिख

भोपाल भोपाल के बैरसिया में अमृत 2.0 जलप्रदाय योजना के तहत पाइप लाइन बिछाने के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 207 नवीन बसों को दिखाई हरी झण्डी: राजस्थान में सुदृढ़ होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को राजधानी में 207 नवीन बसों को हरी झण्डी...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...