17.4 C
London
Friday, June 19, 2026
Homeराज्यउन्नाव केस: कुलदीप सेंगर को एक बार फिर बड़ी राहत, इतने दिन...

उन्नाव केस: कुलदीप सेंगर को एक बार फिर बड़ी राहत, इतने दिन के लिए बढ़ी जमानत

Published on

नई दिल्ली,

उन्नाव रेप केस पीड़िता के पिता के मौत के मामले में जेल में बंद भाजपा से निष्कासित नेता कुलदीप सेंगर को एक बार फिर राहत मिली है. दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी. वो इस केस में 10 साल की सजा काट रहे हैं. न्यायमूर्ति मनोज कुमार ओहरी ने चिकित्सा आधार पर अंतरिम जमानत बढ़ाने की कुलदीप सेंगर की याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि हाई कोर्ट की खंडपीठ ने उन्नाव रेप केस में उनकी सजा के अंतरिम निलंबन को भी एक महीने के लिए बढ़ा दिया है.

न्यायमूर्ति ओहरी ने कहा, “डिवीजन बेंच के 20 दिसंबर के आदेश के मद्देनजर अपीलकर्ता की सजा 20 जनवरी, 2025 तक निलंबित रहेगी, जिस दिन वो आत्मसमर्पण करेगा. इसके साथ ही आदेश संबंधित जेल अधीक्षक को भी सूचित किया जाना चाहिए.”न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और अमित शर्मा की पीठ ने 20 दिसंबर को उन्नाव रेप केस की सुनवाई करते हुए कुलदीप सेंगर की अंतरिम जमानत 20 जनवरी तक बढ़ा दी थी. कोर्ट ने शर्तें भी लगाई हैं, जिसके तहत सेंगर एम्स के अलावा कहीं दूसरी जगह नहीं जा सकते.

एम्स की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉक्टरों की एक टीम द्वारा सेंगर का मूल्यांकन करने के बाद आवश्यक शल्य चिकित्सा की गई थी. सेंगर की ओर से पेश वकील ने आगे के उपचार को सुनिश्चित करने के लिए जमानत पांच महीने तक बढ़ाने की मांग की थी.

पिछली सुनवाई में उन्होंने कहा था, ‘उनको ऐसी जगह पर रखा जाना चाहिए जहां कोई संक्रमण न हो. वरना वो अपनी दृष्टि खो सकते हैं.’ इससे पहले 5 दिसंबर को कोर्ट ने उनकी सजा को 20 दिसंबर तक के लिए अंतरिम रूप से निलंबित करने का निर्देश दिया था.

कोर्ट ने कुलदीप सेंगर को उनकी चिकित्सा स्थिति की व्यापक समीक्षा के लिए नई दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती करने का आदेश दिया था. 20 दिसंबर, 2019 को नाबालिग पीड़िता के साथ बलात्कार करने के आरोप में उनको आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी.

बताते चलें कि साल 2017 में नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार किया गया था. 13 मार्च, 2020 को कुलदीप सेंगर को ट्रायल कोर्ट ने बलात्कार पीड़िता के पिता की हिरासत में मौत के मामले में 10 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस को झटका; क्रॉस वोटिंग और वोट रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

रांची। झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना में बड़ा...

मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का असर जारी, 28 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, जून में 35% कम वर्षा

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक से पहले प्री-मानसून गतिविधियां लगातार सक्रिय बनी...

रणथंभौर एक्सप्रेस के कोच से निकला धुआं, यात्रियों में मची अफरातफरी; 20 मिनट तक खड़ी रही ट्रेन

रतलाम। दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रतलाम जिले में कोटा मंडल के अंतर्गत आने वाले...

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

More like this

मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: छह आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी

भोपाल। मप्र शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के उद्देश्य से भारतीय प्रशासनिक...

राजस्थान में सुशासन की नई मिसाल: भजनलाल सरकार के ‘ग्रामीण सेवा शिविरों’ से 5.76 लाख से अधिक नागरिक लाभान्वित

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा 'प्रशासन को गांव-गांव और...