15.1 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeराज्ययूपी : 45 साल के बाप की आंखों में चुभता था बेटी...

यूपी : 45 साल के बाप की आंखों में चुभता था बेटी का 22 वर्षीय प्रेमी, 10 Km बाइक से किया पीछा और फिर…

Published on

जौनपुर:

यूपी के जौनपुर में धड़ाधड़ हत्‍या की घटनाएं सामने आ रही हैं। सिकरारा थाना क्षेत्र के समाधगंज में दिनदहाड़े प्रेमिका के 45 वर्षीय पिता ने 22 साल के प्रेमी को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वहां से फरार हो गया। बुधवार की सुबह ये हमला उस समय हुआ जब प्रेमी बाइक से बीफार्मा की परीक्षा देने जा रहा था। इस खौफनाक वारदात के बाद पुलिस टीम जुटी तो हत्याकांड की परतें खुलती चलीं गईं। आरोपी अब पुलिस के शिकंजे में है। उसने बेटी के प्रेमी का 10 किलोमीटर तक बाइक से पीछा किया था।

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमालपुर निवासी अनुज यादव को अपने ही पड़ोसी मनोज यादव की बेटी से प्यार हो गया था। दोनों फोन पर बातें किया करते थे। एक दूसरे से मिलना जुलना भी था। धीरे-धीरे उन दोनों के रिश्ते की जानकारी गांव और परिवार के लोगों को हो गई। मनोज यादव को भी जानकारी हुई तो वो आग बबूला हो गया। उसने कई बार अनुज यादव से बेटी का पीछा छोड़ देने के लिया कहा। उसके मना करने के बाद भी जब दोनों का मिलना-जुलना कम नहीं हुआ तो मनोज का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। इसी दौरान उसने एक खौफनाक कदम उठा लाया।

मनोज ने ओवरटेक कर अनुज को घेरा
अनुज यादव बीफार्मा का छात्र था। सुबह वो अपनी बाइक से परीक्षा देने निकला था। जैसे ही समाधगंज के पास पहुंचा पीछे से मनोज यादव भी आ गया। मनोज यादव ने ओवरटेक कर अनुज को रोक लिया। मनोज ने बाइक से उतरते ही चाकू निकाल लिया। उसके हाथ में चाकू देख अनुज डर गया।

दौड़ा-दौड़ा कर मारा चाकू
मनोज यादव के हाथ में चाकू देखते ही अनुज यादव बाइक वहीं छोड़ भागने लगा। मनोज ने भी उसका पीछा किया और उसके पास पहुंचते ही चाकू चलाने लगा। अनुज भागता रहा और मनोज उस पर चाकू से प्रहार करता रहा। थोड़ी ही देर में अनुज खून से लथपथ होकर गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई।

मनोज की बर्बरता का चश्मदीद बना युवक
आरोप है कि जिस समय मनोज यादव अनुज पर चाकू चला रहा था उस समय वहीं का एक युवक पूरी वारदात को देख रहा था। अनुज को मौत के घाट उतार देने के बाद जब मनोज यादव वहां से भागने लगा तो चश्मदीद ने उसकी बाइक का नंबर अपनी हथेली पर लिख लिया। इसके बाद जब पुलिस ने पड़ताल शूरू की तो युवक ने हथेली पर लिखा नम्बर पुलिस को दे दिया।

हत्याकांड से पर्दा उठाने को लगी थीं तीन टीमें
जिले में लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस वैसे ही अपनी शाख बचाने में जुटी थी। पुलिसिंग की पेंच कसने के लिए एसपी डॉ कौस्तुभ एड़ी-चोटी लगाए हुए थे। इसी बीच अनुज यादव की हत्या हुई तो सारी व्यवस्था धरी की धरी रह गई। नाक का सवाल बना तो एसपी ने तीन टीमों को इसके लिए लगा दिया। चश्मदीद से मिले बाइक नंबर को मैच कराने पर वो बाइक मनोज यादव के घर में ही मिली। पूछताछ में प्रेम प्रसंग की बात भी सामने आ गई। एएसपी ग्रामीण एके सिंह ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Latest articles

बरेली में तैलिक साहू समाज का विशाल युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित

भोपाल अखिल भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा के तत्वावधान में रायसेन जिले के बरेली नगर...

मप्र में 5.38 करोड़ लोग ले रहे मुफ्त राशन, आबादी का करीब 60% सरकार पर निर्भर

भोपाल मप्र में मुफ्त राशन योजना के आंकड़े चौंकाने वाले सामने आए हैं। प्रधानमंत्री गरीब...

दादाजी धाम मंदिर में श्रद्धा-भक्ति के साथ मनाई गई महावीर जयंती

भोपालरायसेन रोड स्थित दादाजी धाम मंदिर में जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर...

एमपी नगर में युवतियों के बीच सड़क पर विवाद, मारपीट का वीडियो वायरल

भोपाल भोपाल के एमपी नगर जोन-2 इलाके में रविवार देर रात कुछ युवतियों के बीच...

More like this

राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026 जारी, निवेश और रोजगार को मिलेगी नई दिशा

जयपुर। भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार ने ‘‘राजस्थान सेमीकंडक्टर पॉलिसी-2026’’ जारी कर तकनीकी...

बीएचईएल हरिद्वार नाम किया रोशन,‘शौर्य’ गुणता चक्र को राष्ट्रीय स्तर पर मिला प्रथम स्थान

हरिद्वारभारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) हरिद्वार की हीप इकाई के अंतर्गत न्यू ब्लेड शॉप...

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...