7.6 C
London
Monday, April 20, 2026
Homeराज्यUP: शोहदे से परेशान होकर बांदा में 19 साल की लड़की ने...

UP: शोहदे से परेशान होकर बांदा में 19 साल की लड़की ने दे दी जान

Published on

बांदा,

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक लड़की ने शोहदे से परेशान होकर अपनी जान दे दी. लड़की के परिजनों ने पुलिस में शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

यह मामला बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव का है. मृतका 19 साल की बताई जा रही है. परिजनों के मुताबिक, गांव के ही रहने वाला युवक पीड़िता से छेड़खानी करता था. एक बार उसने धमकी देकर लड़की के साथ मोबाइल में तस्वीर भी ले ली. फिर उस फोटो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा था. युवक ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था. इसी से परेशान होकर 17 जुलाई को लड़की ने जान दे दी.

लड़की ने सुसाइड करने के पहले अपनी मां को पूरी बात बताई थी, लेकिन बदनामी और लड़ाई-झगड़े के डर से परिवार ने कोई कदम नहीं उठाया. घटना के बाद से परिजन सदमे में हैं. इस मामले में बांदा के एसपी अभिनंदन ने बताया कि बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में लड़की की खुदकुशी का मामला सामने आया है. परिजनों ने एक तहरीर दी है. परिजनों का कहना है कि गांव के रहने वाले युवक से परेशान होकर लड़की ने जान दी. एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

Latest articles

भोपाल तमिल संगम ने सफलतापूर्वक किया बीटीएस तमिल उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह और भव्य तमिल नव वर्ष समारोह का आयोजन 

भोपाल। मध्य भारत में तमिल समुदाय के लिए एक ऐतिहासिक और सांस्कृतिक रूप से...

नारी शक्ति वंदन विधेयक गिरने के विरोध में भाजपा आज निकालेगी आक्रोश रैली

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को...

राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश

वार्ड 68 में 1 करोड़ 37 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन और...

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर बैरसिया भगवामय, जयघोषों के बीच निकली भव्य विशाल बाइक रैली

राजेन्द्र शर्मा बैरसिया। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर रविवार को नगर बैरसिया भगवान...

More like this

छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित

रायपुर। भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक दिलाने वाली छत्तीसगढ़...

राजस्थान की बेटियां हर क्षेत्र में बना रही हैं अपनी विशिष्ट पहचान : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश की छात्राओं के साथ वर्चुअल संवाद के माध्यम...

77वें राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने की शिरकत

जयपुर। राजस्थान पुलिस के 77वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह...