4.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यUP: शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार बनाए शारीरिक संबंध,...

UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग से कई बार बनाए शारीरिक संबंध, आरोपी गिरफ्तार

Published on

गाजियाबाद,

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक शख्स ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से कई बार यौन संबंध बनाए. पीड़ित के शिकायत पर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. अंकुर विहार के सहायक पुलिस आयुक्त भास्कर वर्मा ने बताया कि 20 वर्षीय साहिल खान को सोमवार को एक नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर “बलात्कार” करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. युवक ने लड़की से कई बार शादी करने का वादा करके उसके साथ यौन संबंध बनाए.

निजी पलों का वीडियो किया रिकॉर्ड
लड़की की शिकायत पर साहिल खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. लड़की ने आरोप लगाया है कि वह साहिल खान से करीब 18 महीने पहले मिली थी और तब से वह उसका शारीरिक शोषण कर रहा है. लड़की ने आरोप लगाया कि खान ने निजी पलों में उसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया और उसे ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी दी.

‘आरोपी ने नाबालिग से 1 लाख रुपये भी छीन लिए’
लड़की ने ये भी आरोप लगाया कि जब भी वह उससे शादी करने के लिए कहती तो वह उसे पीटता था. इस दौरान उसने उसका एक दांत भी तोड़ दिया और उससे एक लाख रुपये भी छीन लिए. वर्मा ने आगे बताया कि साहिल खान पर बलात्कार, आपराधिक विश्वासघात और धमकी के साथ-साथ पॉक्सो अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...