10.4 C
London
Tuesday, March 24, 2026
Homeराज्यUP BJP: विपक्ष को पटखनी देने की तैयारी, मौजूदा पार्षदों का रिपोर्ट...

UP BJP: विपक्ष को पटखनी देने की तैयारी, मौजूदा पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार… जिनके अच्छे नंबर, उन्हें ही टिकट

Published on

मेरठ

लोकसभा चुनाव 2024 में सभी 80 सीटें जीतकर ऑपरेशन ‘क्लीन स्वीप’ में जुटी भारतीय जनता पार्टी उससे पहले नगर निकाय चुनाव में भी विपक्ष का सियासी रण में पटखनी देने की रणनीति पर आग बढ़ रही हैं। विपक्ष को पटखनी देने की तैयारी में भाजपा जुट गई है। टिकट वितरण के लिए विशेष रूप से कार्ययोजना तैयार की गई है। तमाम पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराया गया है। जनता की राय ली गई है। इसके आधार पर पार्षदों को अंक दिए गए हैं। इन्हीं अंकों के आधार पर आगामी चुनाव में पार्टी नेताओं को टिकट बांटेगी। शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया जाएगा। जनता की कसौटी पर फेल रहे पार्षदों का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है।

2017 में सूबे के 16 में से 14 नगर निगमों पर भाजपा को जीत मिली थी। मेरठ और अलीगढ़ में मेयर का पद बीएसपी को गया था। हालांकि, मेरठ की मेयर बाद में सपा में शामिल हो गई थी। इस बार भाजपा की नजर सभी 17 निगमों के मेयर पद पर है। इसके लिए पार्टी के शीर्ष अधिकारियों सहित सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों के साथ बैठक कर फतह की रणनीति समझाई गई। वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाए गए सेवा पखवाड़े में बूथ तक अपनी रणनीति पहुंचाने में भी कामयाबी मिल है। अब निकाय चुनाव में पार्षदों का रिपोर्ट कार्ड तैयार कराए हैं। जनता की कसौटी पर खरे नहीं उतरने वाले काफी पार्षद टिकट से वंचित रह जाएंगे। शनिवार को लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के सामने हर नगर निगम और नगर पालिकाओं के मौजूदा पार्षदों का ब्यौरा रखा जाएगा।

बीजेपी चुनाव रणनीति के जुड़े पदाधिकारी की मानें तो भाजपा पार्षदों का पांच साल का पूरा रिकॉर्ड तैयार किया गया है। किस पार्षद का जनता से कैसा जुड़ाव है? संगठन के कार्यों में उनकी भूमिका क्या रहती है? अपने क्षेत्रों में पांच साल में कितना काम कराया है? जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ उनका संबंध कैसा है? हर सवाल के जवाब तलाशे गए हैं। इसके आधार पर ही पार्षदों का भविष्य तय होगा। सक्रिय पार्षदों को दोबारा मौका दिया जा सकता है। इसके साथ ही वार्डों के जातिगत समीकरण, पिछले साल का आंकड़ा भी इकट्ठा किया गया है। महापौर पद के लिए भी जातीय समीकरण के आधार पर लखनऊ की मीटिंग में तस्वीर पेश की जाएगी।

निकाय चुनाव में भी इस बार लोकसभा और विधानसभा चुनाव की तरह चुनाव प्रभारी और सह प्रभारी बनाए जाने के साथ पन्ना प्रमुख भी बनाने पर विचार किया जा रहा हैं। दरअसल, बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष लगातार अपने दौरे पर यूपी के सभी 17 नगर निगम जीतने का दावा हर जिले में कर रहे हैं। प्रस्तावित निकाय चुनाव के तहत अलीगढ़ जिले के कुल 19 निकायों में चुनाव होने हैं। इनमें 16 नगर पंचायत और दो नगर पालिका और एक नगर निगम हैं। इनमें सात नगरीय निकाय के गठन के बाद पहली बार चुनाव होगा। 19 निकाय में 346 वार्ड बनाए गए हैं। 2017 के 198 मतदान केंद्र से बढ़ाकर इस बार 327 कर दिए हैं। इसी तरह 2017 के 768 बूथ से बढ़ाकर 1135 कर दिए हैं।

अलीगढ़ नगर निगम में इस बार 90 वार्ड रखे हैं। दो नगर पालिकाओं में 50-50 वार्ड रहेंगे। पुरानी नौ नगर पंचायतों में 112 वार्ड और नई सात नगर पंचायतों में 94 वार्ड बनाए हैं। अलीगढ़ के सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी कौशल कुमार का कहना है कि निकाय चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मतदान केंद्र व बूथों का गठन कर दिया गया है। मतदाता सूची पर काम किया जा रहा है।

मेरठ में नगर निकाय चुनाव के लिए डीएम और जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने जिले के 16 नगर निकायों के चुनाव को लेकर कुल 163 अधिकारियों की टीम तैयार की है। टीम में 29 वरिष्ठ अधिकारी सीडीओ, एडीएम, नगर आयुक्त, एमडीए सचिव आदि को रखकर अलग अलग काम का प्रभारी बनाया है। 134 अधिकारियों को सह प्रभारी बनाया है। उनकी ड्यूटी बांट दी है। गुरुवार को इन अफसरों की पहली बैठक कर टारगेट सौंप दिए गए।

Latest articles

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

मोहन कैबिनेट की बड़ी सौगात: कर्मचारियों का DA 3% बढ़ा, ओबीसी युवाओं के लिए ‘शौर्य संकल्प योजना’ को मंजूरी

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में प्रदेश...

गुना-सीधी में सीएम का बड़ा प्रशासनिक एक्शन: एसपी-कलेक्टर हटाए, नए अधिकारियों की नियुक्ति

भोपाल मध्यप्रदेश में रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुना और सीधी जिलों में...

आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद तेज

भोपाल लालघाटी स्थित आईएसबीटी बस स्टैंड पर पटाखों के अवैध परिवहन को लेकर विवाद गहराता...

More like this

हर घर जल’ की दिशा में राजस्थान का ऐतिहासिक कदम, JJM 2.0 में एमओयू करने वाला देश का पहला राज्य बना

जयपुर । प्रदेश ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य को नई गति देते हुए एक...

जयपुर मेट्रो विस्तार को लेकर मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक, प्रमुख क्षेत्रों को जोड़ने के निर्देश

जयपुर । मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को जयपुर मेट्रो के विस्तार को लेकर एक...

टीकाकरण महिलाओं और किशोरियों के सुरक्षित भविष्य और स्वास्थ्य की दिशा में बीएचईएल द्वारा क्रांतिकारी कदम — ईडी

हरिद्वार भेल  हरिद्वार के मुख्य चिकित्सालय में महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक...