9.4 C
London
Tuesday, January 13, 2026
Homeराज्यप्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा टाली गई,...

प्रयागराज में 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड परीक्षा टाली गई, महाशिवरात्रि को आखिरी स्नान

Published on

प्रयागराज

महाकुंभ मेला में लगातार लोगों की भीड़ स्नान के लिए उमड़ रही है। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि स्नान के साथ महाकुंभ संपन्न हो जाएगा। महाकुंभ में आने वाली भीड़ को देखते हुए 24 फरवरी को होने वाली यूपी बोर्ड की परीक्षा टाल दी गई है। ये परीक्षा सिर्फ प्रयागराज जिले में टाली गई है, बाकी जिलों में परीक्षा होगी।

यूपी बोर्ड परीक्षाएं स्थगित होने पर माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि महाकुंभ में 57 करोड़ लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई है। बच्चों पर इसका असर न पड़े, इसके लिए 24 तारीख को होने वाली परीक्षाएं सिर्फ प्रयागराज में स्थगित की गई हैं। तारीखों का ऐलान बाद में किया जाएगा। नकल करने वालों के लिए विशेष दंड की व्यवस्था की गई है। आईपीसी के तहत अगर किसी को परीक्षा कराने का काम सौंपा गया है और वह उसका पालन नहीं करता है तो अधिकतम सात साल की कैद और जुर्माने का प्रावधान किया गया है। साथ ही अगर कोई व्यक्ति परीक्षा कराने की जिम्मेदारी वाले व्यक्ति पर दबाव बनाने या धमकाने की कोशिश करता है, तो उसे 10 साल की कैद और 10 लाख रुपये का जुर्माना हो सकता है।

योगी सरकार आगामी 26 फरवरी को होने जा रहे महाशिवरात्रि के अंतिम महत्वपूर्ण स्नान की तैयारियों में जुट गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश के मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने महाकुंभ नगर पहुंचकर व्यवस्थाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हम बेहतर यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन अंतिम स्नान के साथ ही सप्ताहांत यानी शनिवार रविवार के लिए व्यवस्था कर रहे हैं। हम लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं को किसी तरह की असुविधा न हो।

सोशल मीडिया पर महाकुंभ को लेकर माहौल बिगाड़ने के कुत्सित प्रयास में लगे तत्वों पर भी योगी सरकार कड़ी नजर रख रही है। डीजीपी प्रशांत कुमार ने बताया कि हम लगातार इस पर नजर रख रहे हैं और हमने एफआईआर भी दर्ज की हैं। उन्होंने ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि अबतक पचास से ज्यादा एफआईआर दर्ज की गई हैं। मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह और डीजीपी प्रशांत कुमार ने नाव से संगम घाटों का निरीक्षण किया और साफ-सफाई की व्यवस्था को परखने के साथ ही अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Latest articles

‘जी राम जी’ योजना रामराज्य की अवधारणा का प्रतिबिंब : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल।विकसित भारत–रोजगार आजीविका मिशन की गारंटी (VB जी राम जी) योजना को नए स्वरूप...

मकर संक्रांति पर जंबूरी मैदान में सजेगा आसमान 2,000 पतंगों संग होगा भव्य पतंग महोत्सव

भोपाल।राजधानी भोपाल में मकर संक्रांति का पर्व इस वर्ष विशेष उत्साह और सांस्कृतिक रंगों...

रायसेन रोड आईबीडी रायसिना कॉलोनी के नागरिक ‘मौत की सड़क’ से गुजरने को मजबूर

भोपाल। भेल क्षेत्र अंतर्गत आईबीडी रायसिना कॉलोनी (वार्ड क्रमांक 62), एनआरआई कॉलेज के सामने स्थित...

सोनी समाज ने किया प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं व महिलाओं का सम्मान

भोपाल।भोपाल सर्व स्वर्णकार समाज सम्मान नारी शक्ति सम्मान संगठन के अंतर्गत राजधानी भोपाल में...

More like this

दूषित पेयजल से 21 मौतों के विरोध में इंदौर में कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’, उमड़ा जनसैलाब

इंदौर।भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पेयजल के कारण 21 निर्दोष नागरिकों की मौत और हजारों...

इंदौर में दूषित पेयजल से मौतों का सिलसिला जारी, मसीह समाज प्रदेश अध्यक्ष ने उठाए सवाल

इंदौर।मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में दूषित पेयजल से लगातार मौतों की खबरें सामने...

भाजपा नेता संगीत सोम को बांग्लादेश से धमकी

इंदौर।भारतीय जनता पार्टी की नेत्री एवं पूर्व पार्षद संगीत सोम को बांग्लादेश से जान...