6.2 C
London
Monday, March 16, 2026
Homeराज्यUP: सांप की वजह से डूबी नाव, 7 की मौत, एक बच्ची...

UP: सांप की वजह से डूबी नाव, 7 की मौत, एक बच्ची अभी भी लापता

Published on

गाजीपुर,

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में हुए नाव हादसे की कहानी सामने आ गई है. जब नाव बीच मझधार में थी, तभी एक सांप आ गया था. सांप की वजह से नाव पर भगदड़ जैसी स्थिति हुई और डूब गई. इस हादसे में 17 लोग डूबे थे और सात लोगों की मौत हो चुकी है. पांच लोगों की लाश एनडीआरएफ की टीम ने आज सुबह निकाली..

गौरतलब है कि गाजीपुर के सेवराई तहसील के अठहठा गांव में एक दिन पहले ही देर शाम हुए नाव हादसे में कुल 17 लोग डूब गए थे. इसमें से कल देर शाम 3 लोगों को निकाला गया, जिसमें से दो की मौत हो गई जबकि एक का इलाज होने के बाद स्वस्थ होकर घर चला गया. 5 लापता लोगों की लाश में आज सुबह निकाली गई.इस दौरान ग्रामीणों के साथ जिला प्रशासन भी मौजूदा समय में घटनास्थल पर मौजूद है. इस पूरे मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों से बात की ग्रामीणों ने पूरा घटनाक्रम बताया.

साथ ही उन्होंने बताया कि एक सांप की वजह से यह घटना हुई है. इन लोगों ने जिला प्रशासन के द्वारा किए जा रहे कार्य की सराहनीय की. इस पूरे मामले पर एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि एनडीआरएफ, पीएससी और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू चला जा रहा है, जिसकी मदद से सभी डूब हुए लोगों को निकाल लिया गया है.एडीएम अरुण कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. गाज़ीपुर में बाढ़ पीड़ितों के साथ ऐसी मार्मिक दुर्घटना से पुर क्षेत्र में शोक की लहर है.

 

Latest articles

भोपाल नगर निगम में फर्जी बिल और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर लोकायुक्त की बड़ी छापा मार कार्रवाई

भोपाल नगर निगम में रविवार सुबह 9 बजे लोकायुक्त की टीम ने सेंट्रल वर्क...

भोपाल में स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला लूट: 12 गिरफ्तार, 35 लाख जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के स्मार्ट सिटी रोड पर हवाला के 55 लाख रुपए लूटने...

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...