19.5 C
London
Wednesday, May 20, 2026
Homeराज्यप्रयागराज महाकुंभ में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, CM योगी मंत्रियों संग...

प्रयागराज महाकुंभ में होगी यूपी कैबिनेट की बैठक, CM योगी मंत्रियों संग लगाएंगे गंगा में डुबकी, संतों के शिविर में भोज

Published on

प्रयागराज ,

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 को लेकर योगी सरकार एक्टिव है. खुद सीएम योगी आदित्यनाथ मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं. इस बीच खबर है कि 20 जनवरी को प्रयागराज में ही योगी सरकार की कैबिनेट बैठक होगी और उसी दिन मुख्यमंत्री योगी के साथ पूरा कैबिनेट संगम में डुबकी लगाएगा.

सूत्रों के मुताबिक, प्रयागराज में योगी सरकार की कैबिनेट बैठक बुलाई जाएगी, इसके लिए तारीख तय कर ली गई है. बैठक के बाद संभवतः उसी दिन सीएम योगी अपनी मंत्रियों के साथ संगम में डुबकी भी लगाएंगे. इसके अलावा पूरे कैबिनेट का भोजन भी एक साथ नाथ संप्रदाय के शिविर में हो सकता है. फिलहाल, अभी इसकी औपचारिक घोषणा नहीं हुई है.

हालांकि, ये कोई पहला मौका नहीं होगा जब सीएम योगी गंगा में डुबकी लगाएंगे. कुंभ मेला 2019 के दौरान भी उन्होंने संगम में डुबकी लगाई थी. उस वक्त भी यूपी के सीएम योगी के अलावा, कई मंत्रियों ने उनके साथ गंगा स्नान किया था. जिसकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही थीं. तब भी प्रयागराज में कैबिनेट बैठक बुलाई गई थी.

Latest articles

कैबिनेट : मोहन सरकार ने दी तबादला नीति 2026 को मंजूरी, 1 जून से 15 जून तक होंगे स्थानांतरण

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने बुधवार को हुई मोहन कैबिनेट की बैठक में वर्ष 2026...

बीएचईएल में नव-नियुक्त कामगारों के लिए 12 दिवसीय ओरिएंटेशन मॉड्यूल शुरू

भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के मानव संसाधन विकास केंद्र (एचआरडी) में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

More like this

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का आत्मीय स्वागत

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में आयोजित होने जा रही मध्य क्षेत्रीय परिषद की २६वीं...

मुख्यमंत्री ने की जनसुनवाई: मौके पर ही समस्याओं का हुआ हाथों-हाथ समाधान

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में सुशासन और पारदर्शिता की दिशा...

सीएम भजनलाल शर्मा भिवाड़ी में देश की पहली एसएमई सेमीकंडक्टर फैसिलिटी शुरू

जयपुर। अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और खनिज संपदा के लिए विख्यात राजस्थान अब मुख्यमंत्री...