10.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यUP: ढाबे पर घिनौनी हरकत... थूककर रोटी बना रहा था युवक, Video...

UP: ढाबे पर घिनौनी हरकत… थूककर रोटी बना रहा था युवक, Video वायरल होते ही पुलिस ने लिया एक्शन

Published on

बाराबंकी,

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एक ढाबे पर घिनौनी करतूत सामने आई है. यहां एक युवक थूक वाली रोटी तैयार कर रहा था. इस घटना का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस और फूड डिपार्टमेंट ने तुरंत मामले को संज्ञान में लेकर कार्रवाई की. पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर ढाबा बंद करा दिया.

जानकारी के अनुसार, यह घटना रामनगर थाना क्षेत्र के सुढ़ियामऊ कस्बे स्थित हाफिज जी होटल की है. यहां का जो वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक व्यक्ति तंदूर में रोटी बनाते समय रोटी में थूक मिलाते हुए नजर आ रहा है. किसी राहगीर ने छिपकर ये वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

ढाबे पर की गई इस घिनौनी हरकत का वीडियो वायरल होते ही हड़कंप मच गया. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि होटल का एक कर्मचारी रोटी को तंदूर में डालने से पहले उस पर थूकता है. इस घटना के सामने आते ही स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई और जांच के बाद होटल को सील कर दिया गया. पुलिस ने इस मामले की जांच पड़ताल के बाद आरोपी मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया, जो वीडियो में रोटी बनाते समय थूकते हुए दिखाई दे रहा है.

अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीवी नाथ सिंहा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने उस होटल को बंद करा दिया है और पूरे मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने आरोपी मोहम्मद इरशाद को गिरफ्तार कर लिया है. जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Latest articles

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

बीएचएल (BHEL) की जमीन पर बड़े उद्योगपति की नजर, नियमों में बदलाव की सुगबुगाहट

भेल, भोपाल। भोपाल से खबर है कि देश के दूसरे सबसे बड़े उद्योगपति की शहर...

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...