4.7 C
London
Tuesday, February 17, 2026
Homeराज्ययूपी: मुख्तार अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने के मामले...

यूपी: मुख्तार अंसारी को ED ने किया गिरफ्तार, जमीन कब्जाने के मामले में शिकंजा

Published on

बांदा,

पूर्वांचल के माफिया डॉन मुख्तार अंसारी को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. यूपी में जबरन जमीन पर कब्जा करने के मामले में ईडी ने मुख्तार को गिरफ्तार किया है. इससे पहले ईडी ने मुख्तार के बेटे अब्बास को भी गिरफ्तार किया था.

पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ दर्ज मनी लांड्रिंग केस में बेटे और साले को गिरफ्तार करने के बाद अब ईडी मुख्तार पर शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है. ईडी मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेकर पूछताछ कर सकती है. ईडी ने पूछताछ के लिए मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट भी जारी करा लिया था, जिसके बाद आज मुख्तार को बांदा जेल से प्रयागराज कोर्ट में पेश किया गया.

जानकारी के मुताबिक, मनी लांड्रिंग केस में ईडी की अर्जी पर स्पेशल कोर्ट ने मुख्तार अंसारी की पेशी और कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए अर्जी और 2 हफ़्तों की कस्टडी रिमांड की मांग की थी, ईडी के अफसर चार्जशीट दाखिल करने से पहले मुख्तार अंसारी से पूछताछ करना चाहते हैं. ईडी ने मुख्तार से पूछताछ के लिए कोर्ट में अर्जी दाखिल की थी. मुख्तार को कस्टडी में लेने के लिए प्रोडक्शन वारंट भी जारी कराया था, जिसको लेकर मुख्तार को बांदा पुलिस प्रयागराज जा रही है.

मुख्तार के खिलाफ 2021 में मनी लॉन्ड्रिंग का केस 
बता दें कि मुख्तार अंसारी के खिलाफ मार्च 2021 में ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज कराया था, जिसके बाद नवम्बर 2021 में बांदा जेल जाकर ईडी के अफसरों ने पूछताछ भी की थी और बयान भी दर्ज किया था. इस मामले में ईडी की टीम मुख्तार के परिवार के अन्य सदस्यों से भी पूछताछ कर चुकी है. जिसमे मुख्तार के दोनों बेटे, भाई अफजल अंसारी, सिबगतुल्लाह अंसारी व भतीजे से पूछताछ कर चुकी है.

बेटा चित्रकूट, साला नैनी जेल में बंद 
मनी लांड्रिंग केस में मुख्तार का बेटा अब्बास अंसारी चित्रकूट की जेल, साला नैनी सेंट्रल जेल में बंद है. ईडी ने मनी लांड्रिंग मामले में दोनों की गिरफ्तारी की थी. ईडी जेल भेजे गए दोनों के बयानों को क्रॉस चेक करने के लिए मुख्तार अंसारी को कस्टडी में लेना चाहती थी जिसकी वजह से बांदा पुलिस लेकर जा रही है. बांदा जेल के जेलर वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मनी लांड्रिंग के मामले को ईडी की पेशी को लेकर निर्देश प्राप्त हुआ है, पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रयागराज भेज दिया गया है.

Latest articles

आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक एवं भारतीय ज्ञान परंपरा को मिले बढ़ावा : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

भोपाल भजनलाल शर्मा ने कहा कि आधुनिक शिक्षा प्रणाली में नवाचार, तकनीक और भारतीय ज्ञान...

पीपुल्स डेंटल अकादमी में ओएमएफएस—डे उत्साहपूर्वक मनाया

भोपाल पीपुल्स डेंटल अकादमी के ओरल एंड मैक्सिलोफेशियल सर्जरी (ओएमएफएस) विभाग द्वारा ओएमएफएस डे बड़े...

एमपी विधानसभा राज्यपाल के अभिभाषण पर विपक्ष का भारी हंगामा, इंदौर जल त्रासदी पर सरकार को घेरा

भोपाल मप्र विधानसभा के बजट सत्र का पहला दिन  काफी हंगामेदार रहा। विपक्ष के कड़े...

भिवाड़ी की केमिकल फैक्ट्री में भीषण धमाका 8 मजदूरों की जिंदा जलने से मौत

भोपाल राजस्थान के भिवाड़ी स्थित खुशखेड़ा करौली इंडस्ट्रियल एरिया में सोमवार सुबह एक केमिकल फैक्ट्री...

More like this

गोविंदपुरा को विकास की नई सौगात: राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 5.65 करोड़ के सड़क कार्यों का भूमिपूजन

भोपाल राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने की दिशा में...

विश्वास का प्रतीक होती हैं सहकारिता संस्थाएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर

भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर ने कहा कि...

ग्राम उत्थान शिविर’ से संवर रहा ग्रामीण राजस्थान

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की 'जनसेवा ही सर्वोपरि' की अवधारणा को साकार करते हुए प्रदेश...