18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराज्ययूपी : 30 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, कार के शीशे चकनाचूर,...

यूपी : 30 मिनट तक ताबड़तोड़ गोलियां चलीं, कार के शीशे चकनाचूर, 4 बदमाश ढेर…

Published on

शामली ,

शामली जिले में यूपी STF ने सोमवार रात बड़ी मुठभेड़ को अंजाम दिया है. STF ने एनकाउंटर में 4 कुख्यात बदमाशों को मार गिराया है. एनकाउंटर में इंस्पेक्टर सुनील दत्त को भी गोलियां लगी हैं. उन्हें गंभीर हालत में गुरुग्राम के अस्पताल में रेफर किया गया है. मारे गए बदमाशों के पास से एक कार और बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं. एनकाउंटर स्थल की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो काफी खौफनाक हैं. मारे गए बदमाशों में गैंग का प्रमुख सदस्य अरशद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात शामिल हैं.

कार के अंदर खून ही खून फैला दिख रहा है. बाहर गोलियों के कई निशान मौजूद हैं. शीशे चनचाचूर हो चुके हैं. मौके पर पिस्टल, तमंचा, देसी रायफल, कारतूस आदि पड़े नजर आ रहे हैं. कार के अंदर एक पिट्ठू बैग भी पड़ा है. आपको बता दें कि जिन 4 बदमाशों को एसटीएफ ने मार गिराया है, वह सभी मुस्तफा कग्गा गैंग से जुड़े थे. शामली पुलिस और STF के साथ एनकाउंटर में अरशद नाम के कुख्यात बदमाश को भी मार गिराया गया है. अरशद पर 1 लाख का इनाम घोषित था.

मारे गए ये चार बदमाश
20-21 जनवरी की रात शामली के झिंझाना थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ (मेरठ टीम) और कुख्यात मुस्तफा कग्गा गैंग के सदस्यों का आमना-सामना हुआ. STF को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग करनी शुरू कर दी. दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई. इसमें STF के इंस्पेक्टर सुनील दत्त को भी कई गोलियां लगी हैं. हालांकि, आखिर में एनकाउंटर में STF ने चारों बदमाशों को मार गिराया.मारे गए बदमाशों में गैंग का प्रमुख सदस्य अरशद, मंजीत, सतीश और एक अज्ञात शामिल हैं. पुलिस को अरशद की काफी समय से तलाश थी, मगर वह हाथ नहीं आ रहा था.

कौन था अरशद?
बता दें कि एनकाउंटर में मारे गए 1 लाख के इनामी अरशद पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द बन चुका था. अरशद के पिता का नाम जमील है. यह सहारनपुर के थाना गंगोह स्थित बड़ी माजरा के पास रहता था. इसके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती के कई मामले थे. इसके ऊपर 17 से अधिक केस गंभीर मामलों में चल रहे हैं. अरशद के खिलाफ सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर और हरियाणा के पनपत में विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज थे. अरशद का नाम कई जिलों के अपराध रिकॉर्ड में सबसे ऊपर था.

रात में करीब 30 मिनट तक चली मुठभेड़
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, STF और बदमाशों की मुठभेड़ करीब 30 मिनट तक चली. इस दौरान दोनों तरफ से दर्जनों राउंड गोलियां चलीं. दरअसल, STF को गुप्त सूचना मिली थी कि अरशद अपने साथियों के साथ झिंझाना थाना क्षेत्र से गुजरने वाला है.

STF और पुलिस ने घेराबंदी की और उन्हें रोकने की कोशिश की. मगर बदमाशों ने पुलिस और STF को देखते ही उनपर गोली चला दी. इसके बाद STF ने भी मोर्चा संभाला. करीब आधे घंटे तक चली इस मुठभेड़ में अरशद और उसके तीन साथी घायल हो गए. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...