6.3 C
London
Friday, March 13, 2026
Homeराज्यUP: हापुड़ जिला कचहरी में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाश को घेरकर मार दी...

UP: हापुड़ जिला कचहरी में दिनदहाड़े फायरिंग, बदमाश को घेरकर मार दी गोली

Published on

हापुड़,

उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिला कचहरी में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना हुई है. हरियाणा से पेशी पर आये मुल्जिम पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग करके फरार हो गए. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, फरीदाबाद का बदमाश लखन सिंह पेशी के लिए आया था, तभी बदमाशों ने घेरकर 5 गोली मारी गई. एक गोली बदमाश के गर्दन में लगी और उसकी मौत हो गई है.

हापुड़ जिला कचहरी के गेट पर बदमाशों ने हरियाणा से पुलिस कस्टडी में आये बदमाश लखन सिंह पर 5 राउंड फायरिंग की. बदमाश को गोली लगी. घायल बदमाश को पुलिस अस्पताल लेकर पहुंचे और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. एसपी हापुड़ दीपक भूकर ने मौत की पुष्टि की है. इससे पहले राका नाम के एक बदमाश की कचहरी में हत्या कर दी गई थी.

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों का कहना है, ‘हरियाणा पुलिस बदमाश को पेशी पर लेकर आई थी, जैसे ही हरियाणा पुलिस की गाड़ी कचहरी के गेट से 25 मीटर की दूरी पर रुकी, पैदल आए 3 से 4 लोगों ने बदमाश को गोली मारी, बदमाश की मौत हो गई, सभी पुलिसकर्मी सेफ हैं, फायरिंग करने वाले बदमाशों की तलाश जारी है.’

Latest articles

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

ईरान जंग का असर: देश में रसोई गैस का हाहाकार, ब्लैक में 1800 तक पहुंचा घरेलू सिलेंडर

मिडिल ईस्ट में बढ़ते युद्ध के बाद भारत में रसोई गैस की भारी किल्लत...

शादी के लिए पुजारी का अपहरण कर वसूले 50 हजार, मंडप से गिरफ्तार हुआ गैंग सरगना ‘भूरा हड्डी’

भोपाल जधानी की कोहेफिजा पुलिस ने पुजारी के अपहरण और अवैध वसूली के मामले में...

एमपी में बेटियां आजीवन पूजी जाती हैं: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नारी शक्ति के सम्मान और उनके...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...